फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने अवॉर्ड शो में पहन लिए ऐसे कपड़े, देखते रह गए लोग

Fri, 01 Apr 2022 11:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 01 Apr 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor flaunts curvy figure in silver shimmer body fitting gown in bold look for grazia award show
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर दिन पर दिन बोल्ड होती जा रही हैं। फैशन के मामले में उनकी च्वॉइस हर किसी को इंप्रेस कर रही है। पिछले कुछ दिनों से वो अपने स्टाइल की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब वो अवॉर्ड शो में पहुंची। जहां पर उनका लुक मलाइका अरोड़ा से लेकर कियारा आडवाणी पर भी भारी पड़ रहा था।

janhvi kapoor flaunts curvy figure in silver shimmer body fitting gown in bold look for grazia award show
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी कपूर ने ग्रेजिया अवॉर्ड शो में सितारों से सजे बेहद टाइट कपड़ों में एंट्री ली। जिसके बाद बस सब उन्हें ही देखते रह गए। दरअसल, ग्रेजिया अवॉर्ड शो में फिल्मी दुनिया से लेकर टेलीविजन जगत के कई सारे सितारों ने शिरकत की। जिसमे जान्हवी कपूर भी शामिल थीं। जान्हवी ने इस अवॉर्ड नाइट के लिए बॉडीकॉन ड्रेस का चुनाव किया था। पैरों तक लंबी इस ड्रेस की फिटिंग में जान्हवी की कर्वी फिगर बड़े ही आसानी से फ्लांट हो रही थी। 

janhvi kapoor flaunts curvy figure in silver shimmer body fitting gown in bold look for grazia award show
janhvi kapoor - फोटो : instagram

सितारों से सजे इस गाउन की डीप प्लजिंग नेकलाइन काफी बोल्ड थी। वहीं पतली पट्टी की स्लीवलेस डिजाइस गाउन को बड़े ही साधारण तरीके से बोल्ड बना रही थी। वहीं इस बॉडी फिटिंग गाउन को जान्हवी ने अपने स्लीक पोनीटेल बालों के साथ मैच किया था। जबकि बात करें मेकअप की तो न्यूड शेड की लिपस्टिक में जान्हवी का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor flaunts curvy figure in silver shimmer body fitting gown in bold look for grazia award show
janhvi kapoor - फोटो : instagram

वहीं दूसरी तरफ बात करें मेकअप की तो जान्हवी ने आई लाइनर और वेल डिफाइन आईब्रो के साथ सिल्वर और ब्लू मिक्स आईशैडो लगाया था। जबकि ब्रांजर के साथ बीमिंग हाईलाइटर उनके पूरे लुक को शानदार बना रहा था। वहीं जान्हवी ने अपने इस शिमरी गाउऩ को किसी भी तरह की एक्सेसरीज से मैच नहीं किया है। वहीं अवॉर्ड शो में पहुंचने के बाद कैमरे के सामने वो जमकर पोज देती दिखीं। 

विज्ञापन
janhvi kapoor flaunts curvy figure in silver shimmer body fitting gown in bold look for grazia award show
janhvi kapoor - फोटो : instagram

बता दें कि पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कलेक्शन से अपने लिए बेहद शार्ट कपड़ों को चुनकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। जिसमे वो ग्लैमरस लुक में नजर आई थीं। वहीं इस बार भी अवॉर्ड शो में जान्हवी का लुक पूरी महफिल का ध्यान खींचने में कामयाब हो गया। बात करें काम की तो जान्हवी कपूर जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed