बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस और फैशन दीवा जान्हवी कपूर खूबसूरती के मामले में अपनी मां श्रीदेवी की तरह की ही हैं। जान्हवी जैसे जैसे फिल्मों में अपनी एक्टिंग को निखार रही हैं, वैसे वैसे उनके स्टाइल और फैशन सेंस में भी मैच्योरिटी देखने को मिल रही हैं। जान्हवी को अक्सर भारतीय पारंपरिक परिधानों में देखा जाता है। कभी दिवाली पार्टी में साड़ी पहन एथनिक लुक में फैंस को इंप्रेस करने वाली जान्हवी सूट और मनीष मल्होत्रा के लहंगे में भी कमाल की दिखती हैं। हाल ही में उन्हें बिकिनी लुक में भी देखा गया। लेकिन जितनी ग्लैमरस और कामुक जान्हवी साड़ी लुक में नजर आती हैं,उतना किसी अन्य परिधान में कह पाना कठिन है। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें जान्हवी कपूर ने खूबसूरत साड़ी पहनी है। साधारण और एलिगेंट फ्लोरल साड़ी में जान्हवी ग्लैमरस वाइब्स से रही हैं। चलिए देखते हैं जान्हवी कपूर के फ्लोरल साड़ी लुक की तस्वीरें।
Janhvi Kapoor: फ्लोरल साड़ी में जान्हवी कपूर की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस का ये नया लुक है बहुत खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 05 Dec 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन