फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: पार्टी से भी ज्यादा स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पहुंच गईं जान्हवी कपूर

Tue, 06 Dec 2022 07:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 06 Dec 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor impresses with airport look in all black attire wearing cap
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के पसंदीदा डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने अपना जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। 56 साल के हो गए मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड की हसीनाओं का मेला देखने को मिला। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन, वाणी कपूर के साथ ही जान्हवी कपूर और बहन खुशी कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुईं। वैसे तो सारी हसीनाओं का अंदाज इस पार्टी में स्टाइलिश ही नजर आया। लेकिन जान्हवी हर बार की तरह अपने सेसी लुक से अटेंश खींच रही थीं। 

janhvi kapoor impresses with airport look in all black attire wearing cap
janhvi kapoor - फोटो : instagram

बर्थडे पार्टी में पहुंची जान्हवी कपूर ने ऑरेंज कलर की मिड लेंथ ड्रेस को चुना था। निट फैब्रिक की ये ड्रेस बॉडी फिटिंग थी। जिसकी स्लीवलेस और फ्रंट से राउंड नेक डिजाइन इसे क्लासी लुक दे रही थी। वहीं बैकलेस डिजाइन के साथ ये ड्रेस पूरी तरह से ग्लैमरस और बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी। 

janhvi kapoor impresses with airport look in all black attire wearing cap
janhvi kapoor - फोटो : instagram

बैकलेस ड्रेस के साथ जान्हवी ने खुले वेवी बालों के साथ गोल्डन स्ट्रैपी सैंडिल को पहना था। वहीं बहन खुशी कपूर ने पार्टी के लिए फ्लोरल मरून शेड की ड्रेस को चुना था। जिसकी स्केवअर शेप नेकलाइन और हाई स्लिट इसे बोल्ड बना रही थी। हालांकि बर्थडे पार्टी से भी ज्यादा स्टाइलिश लुक में जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पहुंची। जहां उनका लुक हर किसी को इंप्रेस कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor impresses with airport look in all black attire wearing cap
janhvi kapoor - फोटो : instagram

एयरपोर्ट पर पहुंची जान्हवी कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे वो ब्लैक कलर की फिगर फिटिंग ड्रेस को पहने रेडी हैं। काल्फ लेंथ ड्रेस की टर्टल नेक डिजाइन और हाफ स्लीव परफेक्ट दिख रही थी। वहीं इस ड्रेस को जान्हवी ने अपनी एक्सेसरीज से खास बना दिया था। ब्लैक बेसबॉल कैप के साथ मैचिंग स्लिंग बैग इस ड्रेस के साथ खूबसूरत लग रहे थे। 

विज्ञापन
janhvi kapoor impresses with airport look in all black attire wearing cap
janhvi kapoor - फोटो : instagram

वहीं एंकल लेंथ बूट्स इस ड्रेस के साथ पूरी तरह से मैच हो रहे थे। और ट्रेवल के लिए कंफर्टेबल भी दिख रहे थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MEAGAN CONCESSIO (@spacemuffin27)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed