{"_id":"630afa38f9e0564f4218aac8","slug":"janhvi-kapoor-multi-color-shimmer-saree-with-hot-bikini-blouse-look-bold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: बेहद छोटे बिकिनी ब्लाउज संग सितारों से सजी साड़ी में जान्हवी कपूर को देख अटक गई लोगों की निगाहे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Janhvi Kapoor: बेहद छोटे बिकिनी ब्लाउज संग सितारों से सजी साड़ी में जान्हवी कपूर को देख अटक गई लोगों की निगाहे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 28 Aug 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जान्हवी कपूर दिन पर दिन हॉट होती जा रही हैं। बोल्ड नेकलाइन से लेकर शार्ट ड्रेस में जान्हवी अक्सर ही ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। वहीं अब जान्हवी ने ट्रेडिशनल लुक्स में भी एक्सपेरिमेंट किया है। साड़ी पहन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता के प्री वेडिंग पार्टी में पहुंची जान्हवी का लुक देसी लुक में भी बेहद बोल्ड था। जिसकी तस्वीरें जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। अपने फोटोशूट में जान्हवी का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
पार्टी में दोस्त के साथ पहुंची जान्हवी कपूर ने आइवरी शेड की साड़ी को चुना था। जिस पर मल्टीकलर के सितारों का वर्क था। शिमरी वर्क वाली साड़ी को जान्हवी ने काफी बोल्ड अंदाज में कैरी किया था। कंधे पर डला खुला पल्लू जान्हवी के लुक में ग्लैमर ऐड कर रहा था। वहीं इस शिमरी वर्क वाली साड़ी को बोल्ड बनाने के लिए जान्हवी ने मैचिंग के ब्लाउज को पेयर किया था। जो कि बेहद बोल्ड था।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
दरअसल वी प्लजिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज को बिकिनी डिजाइन दी गई थी। जिसकी टाइट फिटिंग इसे और भी ज्यादा हॉट बना रही थी। वहीं इस साड़ी के साथ जान्हवी ने मल्टीकलर की ईयररिंग्स को मैच किया था। बात करें साड़ी की तो हमेशा की तरह जान्हवी की ये साड़ी मनीष मल्होत्रा वर्ल्ड से ली गई थी। जिसे जान्हवी ने अपने मेकअप से और भी ज्यादा खास बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
खुले वेवी बालों के साथ पिंग ग्लॉसी लिप्स को मैच किया गया था। जबकि ब्राउन कोहल रिम्ड आईलाइनर के साथ पिंक चिक्स बेहद खूबसूरत लग रहे थे। जान्हवी ने अपने इस लुक्स के फोटोशूट को फैंस के लिए साझा किया है। जिसमे वो बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। वहीं उनका ये लुक हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब रहा। बता दें कि जान्हवी इन दिनों अपनी फिल्म गुड लक जेरी की वजह से सुर्खियों में थी। जिसमे वो ड्रग डीलर का रोल प्ले करते दिखीं।
विज्ञापन
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
वहीं बात करें उनके लुक्स की तो जान्हवी जब भी साड़ी में सामने आती हैं तो उनका एलिगेंट लुक हर किसी को इंप्रेस कर लेता है। ब्लैक कलर की लैस डिटेलिंग की साड़ी में जान्हवी का ग्रेसफुल लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। जिसे उन्होंने स्लीक पोनीटेल के साथ पेयर किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।