{"_id":"638856b1c72777329e73bd13","slug":"janhvi-kapoor-on-ramp-in-orange-lehenga-with-hot-blouse-design","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: नारंगी लहंगे में जान्हवी कपूर ने रैंप पर ढाया कहर, जबरदस्त थी ब्लाउज की डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Janhvi Kapoor: नारंगी लहंगे में जान्हवी कपूर ने रैंप पर ढाया कहर, जबरदस्त थी ब्लाउज की डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 01 Dec 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करने से लेकर अवॉर्ड शो में वो अपने बोल्ड लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख जाती हैं। टाइट फिटिंग ड्रेस में कर्वी फिगर फ्लांट करनी हो या फिर डीप नेकलाइन से बोल्डनेस दिखानी हो, जान्हवी कपूर हर बार फैंस का ध्यान खींच ही लेती हैं। इस बार भी मिस कपूर जब रैंप पर उतरीं तो सारी लाइमलाइट चुरा ली। सुर्ख नारंगी रंग के लहंगे को पहन वो बेहद हॉट दिख रही थीं।
Trending Videos
2 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर ने हाल ही में ब्लेंडर्स प्राइड फैशन शो पर रैंप वॉक किया। जहां वो डिजाइनर अमित अग्रवाल के डिजाइन किए हुए लहंगे को पहन शोस्टॉपर बनीं। इस लुक की तस्वीरें जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। वहीं अब इस रैंप वॉक का वीडियो सामने आया है। जिसमे वो गॉर्जियस दिख रही हैं। प्लास्टिक के धागे से बने इस लहंगे पर अमित अग्रवाल की खास डिजाइन बनी थी। जिसके साथ मैचिंग नारंगी रंग के दुपट्टे और चोली को मैच किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
इस ए लाइन और घेरदार डिजाइन के लहंगा स्कर्ट के साथ बेहद बोल्ड चोली को मैच किया गया था। ऑफ शोल्डर और प्लजिंग नेकलाइन के साथ ब्लाउज में बस्ट एरिया पर कीहोल बना था। जो इसे काफी ज्यादा हॉट लुक दे रहा था। वहीं इस ब्लाउज की डिजाइन भी काफी छोटी दिख रही थी। जिसे पहन जान्हवी गॉर्जियस दिखीं। बात करें मेकअप की तो आरेंज आईशैडो और ऑरेंज न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ बेस मेकअप को न्यूट्रल टोन रखा गया था।
4 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
वहीं बालों में स्लीक पोनीटेल बनाई गई थी। जो इस पूरे आउटफिट और मेकअप को उभारने के लिए काफी दिख रही थी। हालांकि जान्हवी कपूर के इस रैंप वॉक का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। जान्हवी के चेहरे के भाव को देख एक ट्रोलर ने लिखा है-चेहरे पर 12 क्यों बजे हैं. तो वहीं कई सारे ट्रोलर्स ब्लाउज की डिजाइन पर ट्रोल कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X