{"_id":"638838dfe19a3e76d928e531","slug":"tamannaah-bhatia-ombre-lehenga-with-stunning-blouse-design-beauty-breathtaking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamannah Bhatia: दो रंग का लहंगा पहन तमन्ना भाटिया ने खिंचा ली ऐसी तस्वीरें, नजरें हटाना हो गया मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Tamannah Bhatia: दो रंग का लहंगा पहन तमन्ना भाटिया ने खिंचा ली ऐसी तस्वीरें, नजरें हटाना हो गया मुश्किल
तमन्ना भाटिया अपनी खूबसूरती से फैंस को रिझाती रहती है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर उनके ऐसे लुक्स नजर आते हैं। जिसे देखने के बाद कोई भी दीवाना हो जाए। साउथ के साथ ही हिंदी फिल्मों में जलवा दिखाने वाली तमन्ना भाटिया ने खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमे वो दो रंग के लहंगे को पहनकर तैयार हैं। जिसमे वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया ने ये फोटोशूट अपने खूबसूरत लहंगे को फ्लांट करने के लिए ही करवाया है। फाल्गुनशेनपिकॉक के कलेक्शन से लिए गए लहंगे में तमन्ना म्यूज बनी हैं। नीले और हरे रंग के शेड वाले लहंगे को तमन्ना ने चुना है। जिस पर गोल्डन कलर की जरी के धागों का हैवी वर्क बना है। ए लाइन डिजाइन के स्कर्ट पर प्लीट्स भी डाली गई है। जिसके साथ मैच किए गए ब्लाउज की डिजाइन भी काफी बोल्ड है।
3 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : instagram
ब्रॉड वी प्लजिंग नेकलाइन के साथ चोली में बस्ट एरिया पर भी कट लगा हुआ है। साथ ही हाफ स्लीव इस ब्लाउज को काफी बोल्ड बना रही है। वहीं मैचिंग के ओम्बर शेड दुपट्टे पर जरी के मैचिंग धागों का बॉर्डर पर काम दिख रहा है। जिसे तमन्ना ने हाथों पर फंसाया है। इतने हैवी वर्क वाले लहंगे को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाने के लिए तमन्ना ने साथ में मिनिमम ज्वैलरी पहनी है। जिसमे कुंदन की डिजाइन वाल दो लेयर का गले से सटा नेकलेस शामिल है। जबकी कानों में किसी भी तरह की ज्वैलरी को डिच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : instagram
इतने खूबसूरत लहंगे को पहनकर तमन्ना शानदार दिख रही हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो न्यूट्रल टोन मेकअप को चुना गया है। जिसमे न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ आंखों पर ब्लैक आईलाइनर के साथ स्मोकी ब्राउन शेड दिया गया है। पिंक ब्लश चिक्स तमन्ना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। जबकि खुले बिखरे बाल तमन्ना की इन तस्वीरों को और भी ज्यादा हसीन बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना के इतने खूबसूरत अंदाज को देखने के बाद डिजाइनर फाल्गुनी पिकॉक के साथ ही सितारे दोस्त भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं फैंस को भी तमन्ना का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।