जान्हवी कपूर पारंपरिक परिधानों के जरिए खूबसूरती और ग्रेसफुली रॉक करना सबसे अच्छी तरह जानती हैं। जब बात जान्हवी कपूर के फैशन सेंस की आती है, तो वह किसी भी आउटफिट को बेहतर तरीके से कैरी कर सकती हैं और उसमें अपना बेस्ट लुक दिखा सकती हैं। शॉर्ट्स और क्रॉप्ड टॉप की कम्फर्टेबल जोड़ी हो या छह गज की साड़ी, जान्हवी का फैशन सेंस पारंपरिक और कैजुअल दोनों तरह के स्टाइल में सबसे हटकर है। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने पीच रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी है। जान्हवी के आउटफिट के साथ ही उनके ईयरिंग्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। जान्हवी का रेट्रो साड़ी लुक हर किसी को पसन्द आ रहा है। फेस्टिवल के लिये जान्हवी का ये पारम्परिक लुक परफेक्ट है। अगली स्लाइड्स में देखिए जान्हवी का पीच रंग की साड़ी में लुक और जानिए जान्हवी कपूर की साड़ी की कीमत।
आज का फैशन टिप्स: पीच कलर साड़ी में जान्हवी कपूर की तस्वीरें वायरल, ये फेस्टिव लुक आप भी कर सकते हैं आसानी से ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन