फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress Outfit Cost: पार्टी में शामिल होने के लिए करीना कपूर से लेकर जान्हवी कपूर ने पहने इतनी कीमत के कपड़े

Wed, 07 Dec 2022 02:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 07 Dec 2022 02:03 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor shilpa shetty kareena kapoor clothes cost in manish malhotra birthday party
manish malhotra birthday party - फोटो : instagram

फिल्म और टीवी के सितारे खुद को अच्छा दिखाने के लिए महंगी से महंगी कीमत भी चुकाने को तैयार रहते हैं। खासतौर पर बात जब बॉलीवुड की हो तो एक्टर और एक्ट्रेस कपड़ों पर अच्छी खासी रकम खर्च करते हैं। एक दिन पहले हुी मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में फिल्मी हसीनाओं का जलवा देखने को मिला। कैजुअल और स्टाइलिश कपड़ों में ग्लैमर का तड़का लगा रहीं इन हसीनाओं के कपड़ों की कीमत भी बेहद खास थी। करीना कपूर की महंगी शर्ट से लेकर जान्हवी कपूर की हॉट बैकलेस ड्रेस की कीमत जरूर आपको हैरान कर देगी। तो चलिए जानें इन हसीनाओं के कपड़ों की कीमत।

janhvi kapoor shilpa shetty kareena kapoor clothes cost in manish malhotra birthday party
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी की अतरंगी जींस

शिल्पा शेट्टी ने हाउस पार्टी में शामिल होने के लिए ब्लैक एंड ब्लू शेड की अतरंगी जींस को पहना था। जिसके साथ ब्लैक टॉप को मैच किया गया था। मुगलर ब्रांड की ये जींस फॉल विंटर 22 कलेक्शन से ली गई है। जिसकी कीमत भी जरूर हैरान कर सकती है। मुगलर की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस जींस की कीमत है 490 यूरो। जिसे अगर भारतीय रुपये में आंके तो इसकी कीमत होगी 42,403 रुपये।

janhvi kapoor shilpa shetty kareena kapoor clothes cost in manish malhotra birthday party
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर की सस्ती हॉट ड्रेस

जान्हवी कपूर ने अपने कपड़ों से जाहिर कर दिया कि हॉट और बोल्ड दिखने के लिए महंगे कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ती है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की हाउस पार्टी में शामिल हुई जान्हवी कपूर ने ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस पहनी थी। जिसकी स्लीवलेस और फ्रंट से राउंड नेकलाइन थी। हालांकि बैकलेस डिजाइन के साथ ये ड्रेस जान्हवी को सिजलिंग लुक देने के लिए काफी दिख रही थी। 

जान्हवी की ये ड्रेस ब्रांड रिवॉल्व की है। जिसकी कीमत भी बेहद कम है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बैकलेस ड्रेस की कीमत 5,557 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor shilpa shetty kareena kapoor clothes cost in manish malhotra birthday party
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर की एक्सपेंसिव शर्ट

मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर भी शामिल हुई थीं। करीना और करिश्मा कपूर ने भी पूरे स्वैग के साथ इस पार्टी में एंट्री ली थी। जहां करीना कंफी स्टाइलिश लुक में नजर आई थीं। ब्लैक लूज फिटिंग पैंट के साथ चेकर्ड शर्ट को चुना था। जिसकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। 1,202 डॉलर की इस शर्ट की कीमत भारतीय रुपये में 99,133 रुपये है। Houndstooth shirt फ्रॉम Ashish  के कलेक्शन से इस शर्ट को लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed