फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Saree Trend: जब काली साड़ी संग गॉर्जियस ब्लाउज पहन हसीन दिखीं ये एक्ट्रेस

Wed, 07 Dec 2022 12:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 07 Dec 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
black saree trend deepika padukone to malaika arora bollywood divas in stunning black saree
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

साड़ी पहनकर आप किसी भी मौके पर खूबसूरत लग सकती हैं। फिर वो चाहे कॉकटेल पार्टी हो या फिर फॉर्मल ऑफिस वाली पार्टी। इस भारतीय परिधान में महिलाएं और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। तभी तो बीटाउन की हसीनाएं मौका मिलते ही साड़ी में अपना गॉर्जियस अंदाज दिखा ही देती हैं। खासतौर पर बात जब ब्लैक साड़ी की हो, तो इन एक्ट्रेस के स्टनिंग लुक से तो निगाह ही नहीं हटती। 

अगर इस वेडिंग सीजन आप कुछ ट्रेंडी कलर पहनना चाहती हैं तो ब्लैक साड़ी पहनें। पेस्टल और लाल जैसे रंगों से अलग ब्लैक कलर आपकी खूबसूरती को निखारने का काम करेगा। अगर आप सोच रही हैं कि साड़ी या साथ में ब्लाउज को किस तरह से स्टाइल करें, तो एक बार बॉलीवुड की इन हसीनाओं के हॉट एंड गॉर्जियस ब्लैक साड़ी वाले लुक को जरूर देखें। 

black saree trend deepika padukone to malaika arora bollywood divas in stunning black saree
deepika padukone in black saree - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण स्टाइल आइकॉन बन चुकी हैं। देश से लेकर विदेश तक में उनकी स्टाइल के चर्चे होते हैं। आउटफिट कोई भी हो दीपिका उसे बेहद स्टाइल के साथ पहने दिखती हैं। वहीं बात जब भारतीय परिधान साड़ी की हो तो ये हसीना उसमे भी गजब ढाती है। 

झीनी सी साड़ी जिस पर सिकुइन वर्क है, दीपिका ने खास मौके के लिए चुना था। जिसके साथ फुल स्लीव जूल नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। साड़ी के साथ पहना स्पार्कल एंब्रायडरी से तैयार ब्लाउज इस लुक में चार चांद लगा रहा था। जिसे दीपिका ने लो स्लीक बन, मिनिमम मेकअप के साथ पूरा किया था। जिसमे ब्राउन न्यूड शेड लिपस्टिक और मस्कारा के डबल कोड वाली भारी आईशैडो आंखों की खूबसूरती बढ़ा रहे थे। वहीं साथ में भारी भरकम ईयररिंग्स साड़ी के साथ पूरी तरह से मैच हो रही थी। 

black saree trend deepika padukone to malaika arora bollywood divas in stunning black saree
kiara advani - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी का ब्लैक साड़ी में काफी ग्रेस वाला लुक नजर आया था। जिसमे उन्होंने काले रंग की सैटिन प्लेन साड़ी को स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जिसके साथ लो बन और माथे पर काली बिंदी लगाकर स्टाइल किया था। वहीं न्यूड शेड आईशैडो के साथ आंखों का मेकअप खूबसूरत लग रहा था। साथ में एमरॉल्ड और गोल्ड का चोकर नेकपीस इस ब्लैक साड़ी के साथ हटके लुक दे रहा था। 

अगर आप खास मौके पर भीड़ में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो कियारा आडवाणी के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
black saree trend deepika padukone to malaika arora bollywood divas in stunning black saree
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा

आमतौर पर मलाइका अरोड़ा साड़ी में बहुत कम इवेंट में पहुंचती हैं। लेकिन उनका ये लुक बेहद आकर्षक दिखा था। जिसमे वो पूरी तरह से ब्लैक साड़ी को स्टाइल किए दिखी थीं। ब्लैक लैस बॉर्डर, सिकुइन एंब्रायडरी और महीन धागों की कढ़ाई वाली साड़ी को मलाइका ने फुल स्लीव लैस स्लीव वाले ब्लाउज के साथ पहना था। साथ में पतली कमर को फ्लांट करने के लिए ब्लैक लैस की बेल्ट भी लगाई थी। जिसके साथ खास ईयररिंग्स और न्यूड टोन मेकअप लुक को कंप्लीट कर रहा था। 

विज्ञापन
black saree trend deepika padukone to malaika arora bollywood divas in stunning black saree
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्
मानुषी छिल्लर

पूर्व मिस वर्ल्ड ने इवेंट के लिए खास रेट्रो लुक को चुना था। जिसके लिए वो गॉर्जियस ब्लैक साड़ी को पहने दिखीं। प्लजिंग डीप नेकलाइन और ब्लाउज पर लगी बेल्ट की डिजाइन साड़ी को बोल्ड लुक दे रही थी। रफल डिजाइन की साड़ी को मानुषी ने बेल्ट के साथ पेयर किया था। हाथों में झीना सा ग्लव्स और ब्लैक हील्स के साथ गले में चैन पूरी तरह से रेट्रो वाली फीलिंग दे रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed