फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के दिखे एक के बाद एक दो लुक, साड़ी में बेहद हसीन नजर आईं

Thu, 03 Nov 2022 05:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 03 Nov 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor soo gorgeous in sleeveless blouse with saree see two different looks for mimi promotion
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शामिल होती जा रही हैं। जिनकी एक झलक को फैंस बेताब रहते हैं। बोल्ड और ग्लैमरस कपड़े हो या फिर छह गज की साड़ी, जान्हवी कपूर दोनों ही लुक में गजब ढाती हैं। एक बार फिर उनके लुक्स के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म मिली के प्रमोशन के लिए तैयार जान्हवी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आई हैं। जिसमे वो बेहद हसीन दिख रही हैं। वहीं उनके ये क्लासिल लुक फैंस को मां श्रीदेवी की याद दिला रहे हैं। इन तस्वीरों को जान्हवी कपूर ने साझा किया है। 
janhvi kapoor soo gorgeous in sleeveless blouse with saree see two different looks for mimi promotion
janhvi kapoor - फोटो : instagram

हैदराबाद फिल्म 'मिली' के प्रमोशन के लिए पहुंची जान्हवी कपूर ने अपने लिए बिल्कुल देसी लुक चुना था। जो साउथ के ट्रेडिशन के हिसाब से था। नीले कलर की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी में लिपटी जान्हवी शानदार दिख रही हैं। जिसे उन्होने स्लीवलेस नीले सैटिन के ब्लाउज को मैच किया है। बात करें जान्हवी की कांजीवरम साड़ी की तो इस साड़ी पर सिल्वर कलर के धागों से जरी का वर्क था। वहीं ये साड़ी काफी भारी भी दिख रही थी।

janhvi kapoor soo gorgeous in sleeveless blouse with saree see two different looks for mimi promotion
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जिसे जान्हवी ने बालों में गजरे के साथ कॉम्पिलेंट किया है। कानों में कुंदन के भारी-भरकम झुमके और माथे पर बिंदी के साथ इस लुक को कंप्लीट किया गया है। जबकि वेल डिफाइन आईब्रो, विंग्ड आईलाइनर और आंखों में काजल के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक जान्हवी कपूर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। जान्हवी का ये लुक देख फैंस को उनकी मां श्रीदेवी की याद आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor soo gorgeous in sleeveless blouse with saree see two different looks for mimi promotion
janhvi kapoor - फोटो : instagram

जान्हवी ने एक दिन पहले फिल्म मिली के प्रमोशन के लिए हरे रंग की प्रिंटेड साड़ी को चुना था। जिसके साथ वो गोल्डन कलर के सिकुइन वर्क वाले ब्लाउज को पहने दिखीं। स्पैगेटी स्लीव और डीप प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ प्रिंटेड साड़ी का मैच काफी खूबसूरत दिख रहा है। जिसे देख आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

विज्ञापन
janhvi kapoor soo gorgeous in sleeveless blouse with saree see two different looks for mimi promotion
janhvi kapoor - फोटो : instagram

वहीं इस हरे रंग की साड़ी को जान्हवी ने गोल्डन हैवी ईयररिंग्स के साथ पेयर किया है। जबकि खुले बालों के साथ मेकअप को डार्क और ब्राइट रखा गया है। पिंक ब्लश चिक्स और शार्प कान्ट्यूरिंग के साथ ग्लॉसी न्यूड शेड पिंक कलर जान्हवी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed