जान्हवी कपूर स्टाइल के मामले में अपनी मां पर गई हैं। इस बात में तो कोई शक नही हैं। कैजुअल आउटिंग हो या फिर कोई इवेंट जान्हवी का स्टाइल हमेशा फैंस को पसंद आता है। पिछले दिनों राखी सेलिब्रेशन के लिए पीले रंग के खूबसूरत कुर्ते में स्पॉट होने के बाद एक बार फिर वो अपने सिंपल और एलिगेंट स्टाइल से फैंस का दिल जीत रही हैं।
एक बार फिर पीले कुर्ते में स्पॉट हुईं जान्हवी कपूर, सजधज कर पहुंची थीं भाई अर्जुन कपूर से मिलने
पिछली रात अर्जुन कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुईं जान्हवी और उनकी बहन खुशी कपूर सजधज कर भाई से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान खुशी ने जहां कैजुअल को आर्ड सेट पहना था। वहीं जान्हवी हमेशा की तरह सिंपल कुर्ते में नजर आईं।
#JanhviKapoor snapped as she arrives at #ArjunKapoor house last night #saturday #manavmanglani
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
जान्हवी कपूर यलो गोल्ड कलर के लिनेन कुर्ते के साथ पलाजो सेट और दुपट्टा कैरी किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो मिनिमल मेकअप और माथे पर बिंदी लगाए उनका इंडियन लुक कमाल का है।
पिछले दिनों राखी सेलिब्रेशन में पीले रंग के पलाजो सेट में भी जान्हवी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें जान्हवी ने गुलाबो जयपुर का डिजाइन किया कुर्ता पहना था।
View this post on Instagram
A post shared by GulaboJaipur (@gulabo_jaipur) on
वहीं इस खुबसूरत सफेद रंग की एंब्रायडरी वाले दुपट्टे और पलाजो सेट के साथ जान्हवी मिड पार्टीशन पोनी टेल और मैचिंग की जयपुरी जूती पहने नजर आईं थीं।
साड़ी के साथ करना है एक्सपेरिमेंट तो ट्राई करें जान्हवी कपूर-कृति सेनन की ये स्टाइल
