फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2021: कृष्ण जन्माष्टमी पर इस खास तरह की ड्रेस से बच्चों को बनाएं कान्हा, फॉलो करें ये नया ट्रेंड

Mon, 30 Aug 2021 12:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
janmashtami 2021 new kanha dress up trends for children
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock

भारत देश में हर साल बड़ी ही धूमधाम से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल ये दिन 30 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन लोग उपवास रखते है, कान्हा की भक्ति करते हैं और तब कहीं जाकर रात 12 बजे जब भगवान कृष्ण का जन्म होता है तब जाकर अन्न ग्रहण करते हैं। इस दिन बच्चों से लेकर घर के बड़े लोगों तक में उत्साह होता है, हर कोई इस दिन की खास तैयारियां भी करता है। जैसे- छोटे बच्चो को ही ले लीजए। इस दिन बच्चे कान्हा की ड्रेस पहनकर कृष्ण कन्हैया बनते हैं और उन्हें देखकर घर में हर कोई काफी खुश होता है। इसके लिए लोग पहले से अपने बच्चे के लिए कन्हैया की ड्रेस खरीदते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपके घर मे भी छोटा बच्चा है और आप उसे कान्हा बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप कौन सी ड्रेस और कैसे उसे तैयार कर सकते हैं।

janmashtami 2021 new kanha dress up trends for children
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock

पीली और सफेद धोती

  • बच्चों को इस जन्माष्टमी अगर आप कृष्ण कन्हैया बनाने की सोच रहे हैं, तो आप इसके लिए पीली और सफेद धोती पहना सकते हैं। धोती के किनारे पर सुनहरे रंग का बॉर्डर बच्चों को एक शानदार लुक देता है। ये ड्रेस काफी ट्रेंड में चल रही है। आप इसे ऑनलाइन या बाजार से खरीद सकते हैं, जिसमें आपके बच्चे काफी क्यूट लगेंगे।
janmashtami 2021 new kanha dress up trends for children
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock

ऐसे हो गहने

  • आपको अपने बच्चे को भगवान कृष्ण का लुक देने के लिए गहनों की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी आसानी से मिल जाती है, जिन्हें आप अपने बच्चे को पहनाकर उसके लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
janmashtami 2021 new kanha dress up trends for children
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock

ज्वेलरी में क्या-क्या पहना सकते हैं?

-कमरबंद
-मोतियों का हार
-कंगन
-झुमके
-मुकुट
-बाजूबंद
-फूल माला।

विज्ञापन
janmashtami 2021 new kanha dress up trends for children
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock

इन चीजों का न भूलें बिल्कुल भी

-आपने बच्चे को कान्हा की ड्रेस पहना दी है और अब ज्वेलरी भी पहना दी हैं, लेकिन अब आपको सबसे जरूरी चीज यानी बांसुरी और मोर पंख लगाना है।

-बाजार में कई तरह की प्यारी बांसुरी और मोर पंख आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें पहनकर आपका बच्चा बिल्कुल कृष्ण कृष्ण कन्हैया लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed