फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्नत जुबैर के इस प्यारे अंदाज को देखकर फैंस ने कर दी अपहरण करने की बात, देखिए तस्वीर

Tue, 30 Mar 2021 05:51 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 30 Mar 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
jannat jubair new cute  look on social media in hindi
लड़कियां उनके फैशन सेंस के कारण उनसे काफी प्रभावित रहती हैं - फोटो : social media

अपने टिकटॉक वीडियो और रील्स के कारण जन्नत जुबैर युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। जहां लड़कों के वे दिलों की धड़कन हैं, वहीं लड़कियां उनके फैशन सेंस के कारण उनसे काफी प्रभावित रहती हैं। जन्नत सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। जन्नत कई सारी फैशन मैग्जीन्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए जन्नत का ये लेटेस्ट लुक।  

 

 

jannat jubair new cute  look on social media in hindi
जन्नत जुबैर का समर लुक - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट
जन्नत ने पीच कलर का वनपीस पहना है जो कि उन पर खूब फब रहा है। जन्नत अक्सर इस तरह के रंग पहनना पसंद करती हैं। जन्नत के समर कलेक्शन को प्रदर्शित करता ये वनपीस स्लीवलेस है, कमर पर इलास्टिक और नॉट पैर्टन है। बाईं ओर से लेगकट है। वनपीस का मटेरियल गर्मियों के अनुसार एकदम लाइट है। 

 

jannat jubair new cute  look on social media in hindi
बालों में स्ट्रेटनिंग की गई है - फोटो : social media

मेकअप है खूबसूरत
जन्नत के लंबे बालोंं को खोलकर रखा गया है और उनके बालों का शेड उनके आउटफिट के साथ बहुत सही जा रहा है। बालों में स्ट्रेटनिंग की गई है। डार्क लिपशेड जन्नत के गोर रंग और ड्रेस के रंग के साथ बहुत सही जा रहा है। आंखों में काजल लगाया है। आइब्रो को हाइलाइट करने के साथ ही चेहरे पर हाइलाइटर का भी प्रयोग किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jannat jubair new cute  look on social media in hindi
गले में छोटे से पैंडेंट वाली एक सिल्वर चेन है, - फोटो : सोशल मीडिया

जूलरी है एकदम सामान्य
जन्नत का ड्रेस का फेब्रिक एकदम हल्का है, साथ ही उन्होंने जो जूलरी पहनी है, वो भी एकदम लाइट और सोबर है। गले में छोटे से पैंडेंट वाली एक सिल्वर चेन है, हाथों में एक पतली सी अंगुठी है जो कि उनपर बहुत अच्छी लग रही है। लड़कियां अगर चाहें तो आसानी से अपने समर पार्टी लुक को इस तरह रख सकती हैं। 

विज्ञापन
jannat jubair new cute  look on social media in hindi
उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बहार आ जाती है - फोटो : social media

फैंस ने कह दी अपहरण करने की बात
जन्नत जैसे ही कोई तस्वीर डालती हैं, उनकी पोस्ट पर कमेंट्स की बहार आ जाती है। कई लोग तो हाथोंहाथ उन्हें प्रपोज भी कर देते हैं। हाल ही में जब जन्नत ने अपने इस समर लुक में कनिका कपूर के गीत टू सीटर कार पर रील डाली तो उनके एक प्रशंसक ने यह तक कह डाला कि वे उन्हें इतनी सुंदर लगती हैं कि उनका जन्नत का अपहरण करने का दिल करता है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed