जैस्मीन भस्मीन अपने लेटेस्ट लुक में जबरदस्त लग रही हैं। बिग बॉस के बाद से ही जैस्मीन को लोग खूब पसंद करने लगे। अली और उनके रिश्ते को लेकर भी उनके प्रशंसकों में जिज्ञासा रहती है। जैस्मीन सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। फैशन के मामले में वे बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। पिछले दिनों ही वे ब्लैक और वाइट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। उनके इस लुक को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस बार के लुक पर भी जैस्मीन को बहुत तारीफें मिल रही हैं। जैस्मीन के इस लुक पर बॉलीवुड और टेलीविजन के अन्य सितारों ने भी कमेंट किए हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक बहुत प्यारा सा कैप्शन डाला है जिसमें वे लिख रही हैं कि ‘बालकनी विच खड़ी तेनू चेटे करदी’। फैंस को उनका यह चुलबुला पंजाबी कुड़ी वाला अंदाज खूब भा रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए जैस्मीन का यह दिलकश अंदाज।
जैस्मीन भसीन लेटेस्ट लुक में लग रही हैं दिलकश, राहुल महाजन ने कह डाली ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
जैस्मीन का लेटेस्ट लुक बहुत प्यारा है। उन्होंने आइस ब्लू रंग के टॉप के शॉर्ट्स के साथ ग्रीन कलर का टॉप पहना हुआ है जो कि उनपर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शॉर्ट्स लूज पैटर्न में है और टॉप स्लीवलेस है, उसमें स्ट्रीप दी हुई है।
अदाएं है बहुत खूबसूरत
जैस्मीन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बालकनी के पास खड़ी हैं और उन्होंने एक पांव को थोड़ा मोड़ रखा है और एक पांव उनका सीधा है। हाथ दोनों बालकनी पर है और सीधे कैमरे में देख रही हैं। चेहरे की भावभंगिमा एकदम सामान्य है।
बालों की स्टाइलिंग है जबरदस्त
जैस्मीन के बालों की स्टाइलिंंग लाजवाब है। उन्होंने बालों को एक तरफ किया हुआ है। बालों में हल्के वेव्स दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर न्यूड मेकअप है और होठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक है। हाथों के नाखूनों पर नीले रंग की नेल पॉलिश लगाई हुई है।
प्रशंसकों ने किए खूब कमेंट
जैस्मीन के इस लुक को भी प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। सिलेब्स में राहुल महाजन ने लिखा है कि वाव, जैस्मीन वाव, मनु पंजाबी ने भी ईमोजी पोस्ट की है, अली गोनी ने लिखा है 36 वें फ्लोर से और भी कई सारे कमेंट्स उनकी पोस्ट पर हैं।