राखी सावंत हमेशा से ही चर्चा में रहती हैं। कभी अपने अजीबोगरीब बयानों के कारण तो कभी विचित्र वीडियो के कारण। उन्हें सुर्खियों में रहना पसंद है, फिर कारण चाहे कुछ भी हो। जब से वे बिगबॉस के घर से आई हैं. लोग उन्हें काफी पसंद भी करने लगे हैं क्योंकि वहां से उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। अपने निजी जीवन को लेकर भी वे चर्चा का विषय रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी अक्सर सक्रिय रहती हैं। वे अपनी अलग-अलग तस्वीरें साझा करती हैं। वे अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें ही साझा करती हैं। हाल ही में राखी ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर साझा की है, जिसमें वे बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखते ही लोगों ने उनकी तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है और इन कमेंट्स में कई सारे आपत्तिजनक कमेंट्स हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए राखी का यह लेटेस्ट अवतार।
राखी ने पहना ऐसा आउटफिट कि लोगों ने कर डाले आपत्तिजनक कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
राखी ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना हुआ है। ड्रेस का पैटर्न आगे से शॉर्ट और पीछे से हाई है। ड्रेस का गला बहुत गहरा है, यही कारण है कि तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां हो रही हैं। ड्रेस में स्ट्रीप्स दी हुई हैं।
पोज है खास
राखी का पोज कुछ इस प्रकार है कि उनका सारा आत्मविश्वास झलक रहा है। वे कुर्सी के साइड में खड़ी हैं और उनका एक पांव कुर्सी पर आगे की तरफ है। एक हाथ आगे की तरफ है और एक थाईस के पास।
बाल लग रहे खूबसूरत
राखी सावंत के लंबे बाल इस तस्वीर में बहुत अच्छे लग रहे हैं। बालों में हल्का सुनहरा रंग किया हुआ है। डार्क लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है और आंखों में काजल और लाइनर है। राखी के एक्सप्रेशंस भी एकदम एटीट्यूड वाले हैं।
अदाएं हैं जबरदस्त
राखी ने पैरों में सिल्वर कलर के फूटवियर पहने हुए हैं। एक हाथ में कुछ अंगुठियां और चूड़ियां हैं। कानों में बड़े- बड़े ईयररिंग्स हैं। हाथ में उन्होंने सफेद रंग की नेल पॉलिश लगाई हुई है जो कि इन दिनों वाकई ट्रेंड में है। कुछ लोगों ने तो उनके इस लुक को खूब पसंद किया है, वहीं कई सारे लोग आपत्तिजनक कमेंट भी कर रहे हैं।