सुरीली गौतम अपनी बहन यामी की तरह ही बेहद सुंदर हैं। पिछले लंबे समय से ये सुनने में आ रहा है कि जल्द ही सुरीली बड़े पर्दे पर भी नजर आ सकती हैं। वे फैशन को लेकर भी हमेशा अपडेट रहती हैं। यामी के मुकाबले भी बोल्ड लुक्स में अधिक तस्वीरें साझा करती हैं। बॉलीवुड की लोकप्रिय बहनों के जोड़ी में से एक है ये बहनों की जोड़ी। दोनों के बीच का बॉन्ड भी बहुत अच्छा है। सुरीली पंजाबी फिल्मों और टेलीविजन के लिए काम कर चुकी हैं। सुरीली सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। वे आए दिन अपने एक से बढ़कर एक लुक्स साझा करती आई हैं, प्रशंसकों को यह लुक्स बहुत पसंद आते हैं। यामी की शादी की तस्वीरों में भी दोनों के लुक्स और बॉन्ड को लोगों ने खूब पसंद किया है। अगली स्लाइड्स से देखिए सुरीली गौतम के लुक्स की एक से बढ़कर एक तस्वीरें।
यामी गौतम की बहन लुक्स और फैशन में देती हैं उन्हें टक्कर, बोल्डनेस में भी हैं आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुक है जबरदस्त
सुरीली ने इस तस्वीरे में लाल रंग की ब्रालेट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं। बालों को उन्होंने खोल रखा है। छोटे बाल उनपर खूब अच्छे लग रहे हैं। वे बालों में हाथ करते हुए ही पोज कर रही हैं। बालों को हाईलाइट किया है। मेकअप भी एकदम ऑन पॉइंट है।
बोल्ड लुक में सुरीली
सुरीली इस लुक में बहुत आकर्षक लग रही हैं। ब्लैक ब्रालेट के साथ उन्होंने नेरो बॉटम जीन्स पहन रखी है। उनके खुले हुए बाल उनके इस लुक को बहुत खास बना रहे हैं। लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है और आंखों में आई-लाइनर है। दोनों हाथों को वे आगे की तरफ रखकर बैठी हैं।
फिटनेस वाला लुक
सुरीली ने इस तस्वीर में फिटनेस वियर पहने हुए हैं। ग्रीन स्पोर्ट्स ब्रा के साथ उन्होंने नीले रंग के टाइट्स पहने है जिसके ऊपर गुलाबी रंग की पटि्टयां हैं। बालों को उन्होंने पूरा पीछे की तरफ किया हुआ है और बालों को एक हाथ से पकड़ते हुए ही वे पोज कर रही हैं।
डेनिम लुक है आकर्षक
सुरीली ने डेनिम शॉर्ट्स के साथ हॉफ डेनिम जैकेट पहना हुआ है। जैकेट का नीचे का बटन खुला हुआ है और वे अपने दोनों हाथों से बालों को संवार रही है। निगाहें नीचे की ओर है। इस तस्वीर में उनकी फिटनेस भी एकदम परफेक्ट लग रही है।