फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निया शर्मा का यह ऑल पिंक लुक है एकदम अलग, अर्जुन बिजलानी को आया पसंद

Thu, 24 Jun 2021 06:38 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 24 Jun 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
nia sharma latest all pink look in hindi
निया शर्मा - फोटो : instagram

निया शर्मा ने इन दिनों खुद को पूरा गुलाबी रंग में रंगा हुआ है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में उन्होंने बेबी पिंक कलर की एक खूबसूरत सी ड्रेस पहन रखी है। निया अपने लुक्स के साथ एक से बढ़कर एक प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। वे हर तरह के लुक को बखूबी कैरी करती हैं। इस बार उन्हें पिंक फीवर चढ़ा है और यही वजह है कि उन्होंने पिंक ड्रेस तो पहनी ही है, साथ ही उसी रंग का आई लाइनर, नेल पॉलिश भी लगाई है। निया का फोन कवर भी बेबी पिंक कलर का है। निया इस लुक को कैरी करके बहुत खुश हैं और इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक से बढ़कर एक कैप्शन भी डाला हुआ है। कई सारे लोग इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं क्योंकि निया इसमें एकदम कूल और फंकी दिखाई दी रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए निया का यह लेटेस्ट और अत्यंत प्रभावी लुक। 

nia sharma latest all pink look in hindi
निया शर्मा ड्रेस - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
निया ने गुलाबी रंग का वनपीस पहन रखा जिसमें नेक से शोल्डर को कवर करती हुई एक डोरी दी हुई है। वनपीस एकदम सॉलिड बेबी पिंक है। निया लेग्स क्रॉस करके इस तस्वीर में अपनी कार में बैठी हैं। लोग उनकी कार को खूब पसंद कर रहे हैं क्योंकि उसमें काफी जगह है। 

nia sharma latest all pink look in hindi
निया शर्मा - फोटो : instagram

लगाया है पिंक आई लाइनर
ब्लैक आई लाइनर के बाद ब्लू आई लाइनर एक समय काफी ट्रेंड में रहा है। निया ने अपने आउटफिट के कलर का ही आई-लाइनर लगाया हुआ है जो कि उनके चेहरे पर खूब अच्छा लग रहा है। इसके अलावा होंठ पर उन्होंने गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nia sharma latest all pink look in hindi
निया शर्मा - फोटो : Instagram

बालों को किया है स्ट्रेट
इस लुक में निया के बालों की स्ट्रेटनिंग की हुई है। कुछ बाल उनके चेहरे पर उड़ रहे हैं, कुछ पीछे की ओर हैं। बालों का कलर भी बहुत अच्छा लग रहा है। हाथों में पिंक कलर की ही नेल पॉलिश लगाई हुई है। कानों में क्रॉस वाले गोल्डन कलर के छोटे ईयररिंग्स पहन रखे हैं। 

विज्ञापन
nia sharma latest all pink look in hindi
nia sharma - फोटो : instagram

अर्जुन ने किया है कमेंट
निया के इस लुक को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। अर्जुन बिजलानी, विशाल सिंह और आशा नेगी आदि सितारों ने इस तस्वीर पर कमेंट किया है। आशा ने कमेंट में निया के लिए स्टार लिखा है। निया ने तस्वीर के साथ कैप्शन डाला है- पिंक मी इफ इट्स अर्जेन्ट। जिसको भी प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed