फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित की लेटेस्ट तस्वीरें देख प्रशंसक बोले- ‘मार डाला’, आउटफिट है लाजवाब

Thu, 24 Jun 2021 05:42 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 24 Jun 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit latest beautiful pictures in hindi
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित सदाबहार अभिनेत्रियों में से एक हैं। पुरानी पीढ़ी हो या युवा, उनके फैंस की कमी नहीं है। वे सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने लहंगे में तस्वीरें डाली थीं, जो कि उनके फैंस को खूब पसंद आई थीं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने जो लुक शेयर किया है, वो जबरदस्त है। वे बेहद खुश और नवयुवती की तरह दिखाई दे रही हैं। वे अपनी फिटनेस का भी खूब ख्याल रखती हैं। माधुरी का यह लेटेस्ट आउटफिट वाकई बहुत ही शानदार है। इसकी डिजाइनर चोली वाकई बहुत खूबसूरत है। उनकी अदाओं के तो प्रशंसक हमेशा से ही दीवाने रहे हैं। इन तस्वीरों में भी वे बहुत अच्छे एक्सप्रेशंस दे रही हैं। माधुरी का यह अंदाज लंबे समय बाद लोगों के सामने आया है और उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। अगली स्लाइड्स से देखिए माधुरी का यह जबरदस्त लुक। 



 

madhuri dixit latest beautiful pictures in hindi
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट
माधुरी का यह आउटफिट उनपर खूब सूट कर रहा है। डिजाइनर चोली के सात उन्होंने सफेद रंग का घेर वाला स्कर्ट पहना है। साथ में काले रंग का दुपट्टा उन्होंने डाल रखा है। दुपट्टे में खूबसूरत सी बॉर्डर है और स्कर्ट में भी उसी डिजाइन का बेल्ट दिया हुआ है। 

madhuri dixit latest beautiful pictures in hindi
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

चोली की डिजाइन है अलग
माधुरी की चोली की डिजाइन वाकई एकदम अलग है। इसमें नयापन है इसलिए इसे इतना पसंद किया जा रहा है। लड़कियां शादी जैसे फंक्शन के लिए इस तरह की चोली तैयार करवा सकती हैं। आगे से वी नेक दिया हुआ है। दूर से देखने पर ये चोली कुछ-कुछ पारंपरिक शॉर्ट जैकेट की तरह भी दिखाई देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit latest beautiful pictures in hindi
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

चेहरे पर है चमक
माधुरी का मेकअप बहुत अच्छा लग रहा है। डार्क रंग का लिपशेड उनपर खूब अच्छा लग रहा है। आंखों का मेकअप भी सुंदर है। बालों को खुला रखा गया है और चेहरे पर हल्की मुस्कराहट है। माधुरी ने कानों में सिल्वर रंग के खूबसूरत से लटकने वाले ईयररिंग्स पहने हैं। 

 

विज्ञापन
madhuri dixit latest beautiful pictures in hindi
madhuri dixit - फोटो : instagram
प्रशंसकों को खूब रास आ रहा ये लुक
माधुरी के प्रशंसकों ने तस्वीर को देखने के बाद से ही कमेंट्स की बाढ़ सी ला दी है। एक फैन ने तो ‘मार डाला’ कमेंट किया है। माधुरी की हाथ की जूलरी भी बहुत आकर्षक है। एक हाथ में उन्होंने अंगुठी पहनी है और दूसरे में सिल्वर रंग का ही अंगुठी वाला ब्रेसलेट पहना हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed