कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है। कबीर सिंह की प्रीति बनने के बाद कियारा दो बार टॉपलेस फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। कियारा जितनी फैशनेबल हैं, फैशन को लेकर उनकी मम्मी जिनेविव आडवाणी भी बहुत आगे हैं। जिनेविव जूही चावला की भी बहुत अच्छी मित्र हैं। जिनेविव एक ब्रिटिश- भारतीय महिला हैं। कियारा जब छोटी थीं तब जिनेविव उन्हें रैंप पर साथ लेकर भी चल चुकी हैं। आज भी जिनेविव अपनी फिटनेस और आउटफिट को लेकर बहुत अपडेट रहती हैं। उनका और बेटी कियारा का रिश्ता भी बहुत अच्छा है। मतलब यूं कहना कि कियारा को खूबसूरती और फैशन सेंस विरासत में मिला है, इसमें कुछ गलत नहीं है। अगली स्लाइड्स से देखिए जिनेविव की यह खूबसूरत तस्वीरें और उनके लाजवाब आउटफिट्स।
कियारा आडवाणी की मम्मी दिखती हैं मॉडल सी, पहनती हैं स्टाइलिश आउटफिट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिनेविव और छोटी कियारा
जिनेविव इस तस्वीर में छोटी कियारा के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पारंपरिक परिधान पहन रखे हैं। गोल्डन कलर का यह ड्रेस उनपर खूब फब रहा है। छोटे बालों की स्टाइलिंग भी बहुत अच्छे से की है। उनके एक हाथ में घड़ी है और कानों में सुंदर से ईयररिंग्स।
पहना है फुल लेंथ गाउन
इस तस्वीर में मां और बेटी दोनों ही बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। जिनेविव ने लाल रंग का फुल लेंथ गाउन पहना हुआ है और उनके बालों में हल्के कर्ल्स दिखाई दे रहे हैं। कियारा ने हाई थाई लेग कट ड्रेस पहना हुआ है और दोनों हाथ पकड़कर रैंप पर खड़े हैं।
ऑफ शोल्डर गाउन में जिनेविव
इस तस्वीर में जिनेविव ने ऑफ शोल्डर फ्लोरल ड्रेस पहना हुआ है। कमर पर लाल रंग का बेल्ट है। उनके कुछ बाल आगे और कुछ पीछे की तरफ हैं। हाथ में ब्रेसलेट पहना रखा है और कानों में सुंदर ईयररिंग्स हैं। मेकअप लाइट है। ड्रेस काले रंग का है।
पार्टी वियर लुक
कियारा और जिनेविव, दोनों ही इस तस्वीर में पार्टी मूड में नजर आ रही हैं। जिनेविव ने ब्लैक ड्रेस के साथ आकर्षक हील्स पहन रखी हैं, वहीं कियारा ने सफेद रंग का ड्रेस पहना है जिसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग के बूट्स डाल रखे हैं। जिनेविव ने हाथ में क्लच और कियारा ने स्लिंग बैग ले रखा है।