फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर ब्रांड ने नकली घास के धब्बों वाली लॉन्च की इतनी महंगी जींस, लोगों ने कर दिया ट्रोल

Fri, 25 Sep 2020 04:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 25 Sep 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
jeans launch by gucci with fake stains in hefty amount getting trolled
jeans - फोटो : twitter

जाने-माने लक्जरी ब्रांज गुची ने तब लोगों को हैरान कर दिया। जब उसने अपनी वेबसाइट पर नकली धब्बों वाली जींस को मार्केट में उतारा। डेनिम जींस जिस पर नकली घास के धब्बे से बने हुए हैं। इस जींस को इटैलियन फैशन हाउस ने फॉल विंटर 2020 मेंस कलेक्शन में उतारा है। 

jeans launch by gucci with fake stains in hefty amount getting trolled
jeans - फोटो : gucci website/screenshot

वहीं इस नकली धब्बों वाली जींस की कीमत भी कुछ कम हैरान करने वाली नही है। इसे खरीदने के लिए आपको जेब ढीली करनी होगी और करीब 88 हजार रुपये खर्च करने होंगे। क्योंकि वेबसाइट के मुताबिक इस जींस की कीमत है 1200 डॉलर। 

jeans launch by gucci with fake stains in hefty amount getting trolled
jeans - फोटो : gucci website/screenshot

1200 से 1400 डॉलर के बीच उपलब्ध गुची की वेबसाइट पर इस जींस को लाइट ब्लू इको वाश्ड ऑर्गेनिक डेनिम विद स्टेन इफेक्ट के नाम से रखा गया है। इस जींस को पर्यावरण और इको सिस्टम को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिस पर घास के नकली धब्बे बनाए गए हैं। इन धब्बों को दिखाने के लिए ऑर्गेनिक कॉटन का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jeans launch by gucci with fake stains in hefty amount getting trolled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे गुची की इस खास पेशकश को लेकर फैशन वर्ल्ड में भी हलचल है। कुछ ने इसे पसंद किया है तौ कुछ का कहना है कि वो ऐसे कपड़े के पीछे इतना पैसा कैसे खर्च कर सकते हैं जो दिखने में नया भी ना लग रहा हो। हालांकि ये पहला मौका नही है जब गुची ने कुछ ऐसा अजीब फैशन लॉन्च किया हो। इसके पहले वो अपने जूतों को लेकर ट्रोलिंग के शिकार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
jeans launch by gucci with fake stains in hefty amount getting trolled
gucci shoes

दरअसल, पिछले ही साल गुची ने अपने शूज कलेक्शन में डर्टी ट्रेनर्स विद स्कर्फ मार्क्स वाले शूज निकाले थे। जिनकी कीमत करीब 870 डॉलर यानी 61000 रुपये थी। इन जूतों को देखकर भी कुछ ट्रोलर ने लिखा था कि इन्हें देख लगता है कि किसी ने छह महीने तक जूतों को पहन खेतों में काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed