Jeans Styling Tips: वैसे को कहावत है कि समय के साथ फैशन बदलता रहता है लेकिन एक और कहावत है कि इतिहास खुद को एक बार अवश्य दोहराता है। यही वजह है कि कुछ-कुछ समय बीतने के बाद पुराने ट्रेंड दोबारा से चलन में आ जाते हैं। आज के समय में कई आउटफिट ऐसे हैं, जो काफी पहले कैरी किए जाते थे, लेकिन अब एक बार फिर से लोगों के सिर चढ़कर उनका क्रेज बोल रहा है।
Jeans Styling Tips: बेल बॉटम जींस को स्टाइल करने के 5 बेस्ट तरीके, जिनकी वजह से दिखेंगी सबसे अलग
यदि आपने बेल बॉटम जींस खरीदी है लेकिन ये समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे स्टाइल करें, तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंक टॉप के साथ
आज-कल महिलाओं को टैंक टॉप्स काफी पसंद आती हैं। ये टाइट फिटिंग की होती हैं और इसे किसी भी तरह की जींस के साथ कैरी किया जाता है। लेकिन यदि आप इसे बेल बॉटम जींस के साथ पहनेंगी तो आपका अंदाज सबसे अलग लगेगा। ये आपको बोल्ड दिखने में भी मदद करेगा। खासतौर पर यदि आप ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती हैं तो टैंक टॉप के साथ बेल बॉटम पहनें।
जैकेट के साथ
बहुत सी लड़कियां और महिलाएं टैंक टॉप में खुद सहज नहीं हो पातीं, ऐसे में आप टैंक टॉप के ऊपर जैकेट कैरी कर सकती हैं। अब जब गर्मी का मौसम है तो आप इसके साथ कॉटन की जैकेट कैरी कर सकती हैं। नहीं तो डेनिम जैकेट भी आपके लुक को क्लासी दिखने में मदद करेगी।
सेमी-टैंक टॉप के साथ
सेमी टैंक टॉप आपके लुक को अलग दिखने में मदद करेगी। इसे आप आप अपने दफ्तर भी कैरी करके जा सकती हैं। सेमी-टैंक टॉप के साथ बेल बॉटम जींस आपको कूल लुक देने में मदद करेगी। इसलिए चाहें तो सेमी-टैंक टॉप के साथ इसे कैरी करें।
नॉर्मल टी -शर्ट के साथ
यदि आपके पास टैंक टॉप या फिर जैकेट नहीं है तो आप बेल बॉटम जींस को साधारण सी टी शर्ट के साथ भी कैरी कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि बेल बॉटम जींस के साथ हमेशा स्किनी फिट वाली टॉप ही अच्छी लगेगी। ऐसे में बस अपनी जींस के हिसाब से सही रंग की टीशर्ट का चयन करें और उसे पहनकर जलवा बिखेरें।