{"_id":"5c712ad0bdec2228174706b4","slug":"jhanvi-kapoor-was-on-the-ramp-for-the-last-time-with-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sridevi Death Anniversary: जब मां श्रीदेवी के साथ आखिरी बार रैंप पर नजर आईं थीं जाह्नवी कपूर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Sridevi Death Anniversary: जब मां श्रीदेवी के साथ आखिरी बार रैंप पर नजर आईं थीं जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्री देवी की 24 फरवरी को पहली पुण्यतिथि है। 24 फरवरी 2018 श्री देवी दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गई थी। श्री देवी की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में था, उनके परिवार वालों और उनके फैंस को इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल हो रहा था। आज हमारे बीच श्री देवी नहीं है लेकिन उनकी यादें आज ताजा हैं।
2 of 5
sridevi jahvi kapoor
- फोटो : social media
श्री देवी के पति बोनी कपूर को अक्सर खास मौके पर पत्नी को याद कर भावुक होते देखा जाता है। वहीं बेटी जाह्नवी और खुशी सोशल मीडिया पर अक्सर श्री देवी को याद करती रहती है। मां के जाने का गम आज भी दोनों बेटियों के आंखों में साफ-साफ नजर आता है। दोनों जाह्नवी अपनी फिल्म धड़क के प्रमोशन के दौरान मां को यादकर रोना शुरू कर दिया था।
3 of 5
sridevi jahvi kapoor
- फोटो : social media
श्रीदेवी का उनकी बेटियों से गहरा लगाव था। उन्हें हर जगह अपनी बेटियों के साथ पार्टियां अटेंड करते देखा जाता था। बॉलीवुड की स्टाइलिश मॉम श्रीदेवी को बेटियों के साथ देखकर ऐसा लगता था कि ये मां-बेटी नहीं बल्कि सहेलियां हैं। मौत से कुछ दिनों पहले ही लैक्मे फैशन वीक में श्रीदेवी और जाह्नवी को रैंप वॉक करते देखा गया था। इस दौरान जाह्नवी को बेहद ही सिजलिंग आउटफिट में देखा गया। श्रीदेवी और जाह्नवी ने अनामिका खन्ना के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहन रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sridevi jahvi kapoor
- फोटो : social media
डिजाइनर अनामिका खन्ना का यह प्रिंटेड आउटफिट जाह्नवी पर बेहद जंच रहा था। एक दूसरे का हाथ पकड़ कर दोनों मीडिया को पोज दे रही थीं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था मानों सहेली या बहनें हो। रैंप वॉक करते हुए दोनों काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi jahvi kapoor
- फोटो : social media
आपको बता दें जाह्नवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म धड़क से शुरू की थी और उस समय श्रीदेवी काफी खुश नजर आ रही थी। श्री देवी हमेशा जाह्नवी को अच्छे-अच्छे आइडियाज दिया करती थी। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। आज श्री देवी जाह्नवी और खुशी के बीच नहीं है, लेकिन उनकी बेटियां उन्हें हर मौके पर याद करती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।