जूही चावला का लुक और स्टाइल सेंस कमाल का है। 52 साल की उम्र में भी वो फिट और कमाल की खूबसूरत नजर आती हैं। सोनम कपूर के साथ कुछ दिनों पहले ही जूही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी उनके कई सारे लुक नजर आए थे। अगर आपको त्योहारों के मौसम या शादी के फंक्शन में ड्रेस को लेकर दुविधा है तो जूही चावला की ये स्टाइल को देखकर कॉपी किया जा सकता है। तो आगे की स्लाइड में देखें उनकी कुछ तस्वीरें।
52 साल की उम्र में जबरदस्त स्टाइल गोल देती हैं जूही चावला, देखें उनके कुछ खास लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीच कलर के अनारकली सूट में तैयार जूही चावला ने साथ में नेट का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। जिसमें डल गोल्ड रंग की कढ़ाई की हुई है। कैफी आजमी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर कार्यक्रम राग शायरी में शिरकत करने पहुंची जूही बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
नीले रंग के सूट में पिछले साल लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुएं जूही चावला ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। सूट के साथ मांग टीका और फुल स्लीव बांह जूही के लुक को ट्रेडिशनल बना रहा है।
अंबानी परिवार की शादी में तैयार हुईं जूही चावला का पीच रंग का अनारकली लांग सूट खूबसूरत नजर आ रहा है।
52 साल की उम्र में भी जूही बहुत ही फिट नजर आती हैं। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन के लिए पहुंची जूही का ये ग्रे रंग का सूट जबरदस्त लग रहा है। त्योहारों का मौसम हो या फिर शादी का फंक्शन हर जगह ये ड्रेस शानदार लगेगी।