काजल अग्रवाल हर दिन अपने शादी के फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। जिसमें उनका खूबसूरत लुक नजर आ रहा है। वहीं फैशन के मामले में उनकी च्वॉइस भी साफ नजर आ रही है। बिल्कुल हटके और यूनिक आउटफिट में काजल शादी के साथ ही सगाई और हर मौके पर दिखीं। एक दिन पहले ही शेयर तस्वीरों में काजल फूलों वाली कढ़ाई का बहुत ही खूबसूरत कुर्ता पहने नजर आई।
2 of 5
kajal aggarwal
- फोटो : instagram
काजल ने शादी के हर फंक्शन के लिए अलग-अलग डिजाइन के कलेक्शन को चुना था। जिसकी वजह से उनका हर लुक बिल्कुल अलग और बेहद खास है। शादी के पहले होने वाली पूजा की तस्वीर में काजल का ब्यूटीफुल लुक नजर आ रहा है। खास मौके के लिए स्टिच करवाई गई है।
3 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : Instagram: @wekafawa
शादी के पहले होने वाली पूजा के लिए काजल ने लाल और सफेद कलर का अनारकली कुर्ता पहना था। जिसे डिजाइनर वरूण बहल ने डिजाइन किया था। शियर फैब्रिक से बने इस कु्र्ते के साथ मैचिंग दुपट्टा और चूड़ीदार पेयर की गई थी। वहीं इस कुर्ते के ऊपर किया गया वर्क इसकी खासियत थी। फ्रंट और बैक पर फ्लोरल एपिलेंके की कढा़ई इस कुर्ते को बिल्कुल हटके बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kajal aggarwal
- फोटो : instagram
वहीं बात करें काजल के मेकअप की तो इतने हैवी वर्क वाले खूबसूरत अनारकली कुर्ते के साथ काजल न्यूड शेड के लिप कलर और माथे पर बिंदी के साथ बालों पर फूलों वाली एक्सेसरीज लगाए दिखीं। मिड पार्टीशन हेयर डू के साथ बालों पर सफेद फूलों से सजावट की गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram
बता दें कि काजल शादी के मौके के लिए पहने हर आउटफिट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। एक दिन पहले ही काजल ने पेस्टल यलो और पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे की तस्वीर साझा की थी। जिसे डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से लिया गया है। काजल इस लहंगे को पहन गौर पूजा के लिए तैयार हुई थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।