फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजल अग्रवाल के ये चार लुक आपको भी आएंगे पसंद, शादी के बाद हो गई हैं अधिक ग्लैमरस

Wed, 29 Sep 2021 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 29 Sep 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
kajal aggarwal stylish Look in Strapless dark blue Gown latest Photos
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

बाॅलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकी काजल अग्रवाल अपने फैशन और फिटनेस के लिए भी जानी जाती है. काजल अग्रवाल उन अभिनेत्रियों में से हैं जो मात्र अपनी मुस्कान से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हालांकि उनके फैशन स्टेटमेंट और गाॅर्जियस लुक के भी लोग फैन है। पिछले साल काजल अग्रवाल की शादी हुई है, जिसके बाद से काजल अग्रवाल अधिक ग्लैमरस हो गई हैं। ऐसा उनकी हाल की कुछ तस्वीरों से साफ पता चलता है। काजल अग्रवाल अक्सर अपने अलग अलग लुक की फोटो फैंस के साथ साझा करती हैं। अगर आप काजल अग्रवाल की हालिया तस्वीरें देख लें तो आप भी मानेंगे कि वक्त के साथ उनका लुक अधिक आकर्षक हो गया है, साथ ही उनका फैशन सेंस भी निखरता जा रहा है। कुछ दिनों पहले इस तरह की अफवाहें सामने आई थी कि काजल अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं, जिसके बाद काजल ने बैक टू बैक तस्वीरें शेयर की। इन सभी तस्वीरों में काजल बेहद सिजलिंग और खूबसूरत लग रही हैं। उनके लुक के साथ ही हर आउटफिट भी बेहद खूबसूरत हैं। चलिए देखते हैं काजल अग्रवाल के वो चार लुक, जिन्हें हर कोई कर रहा पसंद।

kajal aggarwal stylish Look in Strapless dark blue Gown latest Photos
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

लेटेस्ट तस्वीर में देख सकते हैं कि काजल अग्रवाल ने बेहद स्टाइलिश ड्रेस कैरी की है। काजल ने काले रंग का क्राॅप टाॅप पहना है। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश शिमरी ब्लू पैंट पेयर की है। काजल इस ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। काजल के लुक को लॉन्ग ओवरकोट कंप्लीट कर रहा है। ब्लू शिमरी ओवरकोट में काजल परफेक्ट लग रही हैं।

kajal aggarwal stylish Look in Strapless dark blue Gown latest Photos
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

काजल अग्रवाल का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया। काजल ने कार्पेट प्रिंट टॉप और मैचिंग स्लिट स्कर्ट पहनी है। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत इयररिंग्स पेयर किए हैं। बता दें कि काजल अग्रवाल की इस आउटफिट की कीमत 24,500 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kajal aggarwal stylish Look in Strapless dark blue Gown latest Photos
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

काजल अग्रवाल पर ये कलर जंच रहा है। काजल ने बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। ऑफ शोल्डर इस ड्रेस में काजल की रंगत निखर के सामने आ रही है। काजल अग्रवाल ने बालों को खुला छोड़ रखा है।

विज्ञापन
kajal aggarwal stylish Look in Strapless dark blue Gown latest Photos
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

काजल अग्रवाल की इस तस्वीर में वह हाॅट पोज देते नजर आ रही हैं। उन्होंने डार्क ब्लू वेलवेट गाउन पहन रखा है। काजल का गाउन स्लीवलेस है और थाई हाई स्लिट उनके लेग्स को फ्लाॅन्ट करने के साथ ही उनकी हाइट को भी हाईलाइट कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed