फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol Birthday: जब एक लाख की साड़ी पहन फिल्म के प्रमोशन में पहुंची थीं काजोल, फैंस भी हो गए थे हैरान

Wed, 05 Aug 2020 03:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 05 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
kajol birthday special wear one lakh cost saree for film promotion in indian idol show
काजोल बर्थडे - फोटो : insatgram

काजोल आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में 16 साल की उम्र से फिल्मी करियर शुरू करने वाली काजोल आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। करियर के पीक पर शादी करने के बाद भी काजोल के लिए फैंस के दिलों में प्यार कम नही हुआ है। हालांकि बात जब काजोल के फैशन सेंस की आती है तो कई बार वो ट्रोलिंग का शिकार हो जाती है। इसके बावजूद वो अपने इंडियन वियर में तारीफ लूटती हैं। ऐसी ही हुआ जब वो फिल्म के प्रमोशन के लिए रियलिटी शो के सेट पर पहुंची। वैसे तो काजोल इंडियन वियर में अक्सर फैंस की तारीफ ही पाती हैं और उनका ये लुक भी काफी खूबसूरत था। लेकिन फैस का ध्यान खींचा इस साड़ी की कीमत ने। 


 
kajol birthday special wear one lakh cost saree for film promotion in indian idol show
काजोल बर्थडे - फोटो : insatgram

काजोल रियलिटी शो इंडियन आइडल के सेट पर फिल्म तानाजी के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। जहां पर वो उन्होंने काले और बर्गंडी कलर की खूबसूरत गोल्डन वर्क की साड़ी पहनी थी। काजोल ने इस लुक को नेकपीस और कंगन के साथ कंप्लीट किया था। वहीं बात करें बालों की तो मिड हेयर पार्टीशन के साथ स्लीक बन में काजोल काफी आकर्षक लग रही थीं। 



 
kajol birthday special wear one lakh cost saree for film promotion in indian idol show
काजोल बर्थडे - फोटो : insatgram

काजोल ने इस लुक को फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 18 साल पूरे होने पर रीक्रिएट किया था। इसके साथ ही इस साड़ी की कीमत भी काफी चौंका देने वाली थी। रितु कुमार की डिजाइन की हुई इस साड़ी की कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक 1,20,900 रुपये थी। केवल फिल्म के प्रमोशन के लिए इतनी महंगी कीमत की साड़ी को देख काजोल के फैंस भी हैरान थे। वैसे बता दें कि काजोल ने फिल्म ताना जी के प्रमोशन के लिए काफी खूबसूरत साड़ी के कलेक्शन में नजर आई थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kajol birthday special wear one lakh cost saree for film promotion in indian idol show
काजोल बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे काजोल अक्सर एथिनिक वियर में फैंस की तारीफ बटोरती हैं। फिर वो चाहे अनारकली कुर्ता हो या फिर साड़ी। 


 
विज्ञापन
kajol birthday special wear one lakh cost saree for film promotion in indian idol show
काजोल बर्थडे - फोटो : insatgram
कंप्लीट ट्रेडिशनल लुक में तैयार और बालों में गजरा लगाए काजोल का ये लुक काफी प्रिटी है। जिसे चोकर नेकपीस के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed