फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल की बेटी नीसा देवगन की खूबसूरती से किया सबको इंप्रेस, इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर

Mon, 28 Mar 2022 05:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 28 Mar 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
kajol daughter nysa devgan impressed fans with her beauty muse for manish malhotra outfit in lakme fashion week
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल की बेटी नीसा देवगन ज्यादातर मौकों पर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। सिंपल और साधारण लुक में नजर आने वाली नीसा देवगन को देख अक्सर ट्रोलर्स उनके लुक्स का मजाक बनाते थे। लेकिन नीसा देवगन का लेटेस्ट लुक देख हर कोई हैरान है। वहीं ट्रोलर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, लैक्मे फैशन वीक के शो में स्टार किड्स अपना जलवा दिखाते नजर आए। जिसमे नीसा देवगन भी शामिल हैं। 

kajol daughter nysa devgan impressed fans with her beauty muse for manish malhotra outfit in lakme fashion week
shanaya kapoor, janhvi kapoor - फोटो : instagram

लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने कलेक्शन को शो केस किया था। जिसमे स्टार किड शनाया कपूर रैंप पर उतरी थीं। वहीं दूसरी तरफ मेहमान बनकर बहन को चियर करने पहुंची जान्हवी कपूर भी मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन के अटायर को पहने दिखीं थीं। हालांकि इन सब स्टार कि़ड्स पर अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन का लुक भारी पड़ता दिख रहा है। 

kajol daughter nysa devgan impressed fans with her beauty muse for manish malhotra outfit in lakme fashion week
nyasa devgan - फोटो : instagram

हमेशा सिंपल और नो मेकअप लुक में रहने वाली नीसा देवगन ने अपनी फैशन च्वॉइस से हर किसी को हैरान कर दिया है। नीसा ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से अपने लिए स्किन टोन को मैच करते कपड़ों का चुनाव किया है। साथ ही वो अपने शेड के हिसाब से पूरे मेकअप को कंप्लीट कर रैंप पर दिखीं। नीसा ने सांवली रंगत को मैच कर रहे कपड़े पहने। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol daughter nysa devgan impressed fans with her beauty muse for manish malhotra outfit in lakme fashion week
nyasa devgan - फोटो : instagram

नीसा की इस तस्वीर को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे वो काले रंग की थाई हाई स्लिट स्कर्ट को पहने दिख रही हैं। जिसमे उनके टोंड लेग्स फ्लांट हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ब्लैक बेस पर मल्टीकलर वर्क वाले क्रॉप टॉप को चुना है। जिसके साथ थाई लेंथ वाला ब्लेजर मैच किया गया है। जिसकी मल्टीकलर डिजाइन और उस पर ऐड हैंड कट एंब्रायडरी खास थी। 

विज्ञापन
kajol daughter nysa devgan impressed fans with her beauty muse for manish malhotra outfit in lakme fashion week
नीसा देवगन और अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं नीसा ने इन कपड़ों को पूरी तरह से अपने स्किन टोन से मैच करते मेकअप के साथ पूरा किया था। जिसमे पोकर स्ट्रेट हेयर के साथ ही न्यूड टोन लिपस्टिक और आंखों पर किया गया भरपूर मेकअप शामिल था। नीसा की ऐसी तस्वीर सामने आते ही कमेंट की भरमार हो गई। हर कोई उनकी तारीफ करते दिख रहा है। एक फैन ने लिखा है उन्हें अपनी मां से खूबसूरती मिली है और कॉन्फिडेंस पिता अजय देवगान से। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed