काजोल अपने एक्टिंग के साथ ही फैशन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। क्योंकि कई बार उनके फैशन गेम फैंस को ज्यादा रास नहीं आते। हालांकि काजोल अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने से बाज नहीं आती। और अक्सर ही शानदार आउटफिट में दिख जाती है। इन इंडियन वियर ड्रेसेज के साथ एक्सपेरिमेंट कर काजोल फ्यूजन वियर में कई बार नजर आईं। जिसमें उनका लुक कभी तो बेहद शानदार लगा तो कभी एवरेज। तो आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही काजोल के कुछ फ्यूजन लुक्स।
काजोल ने इंडियन वियर को दिया फ्यूजन का तड़का, कभी रहीं हिट तो कभी.......
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल अक्सर अपने एथिनिक वियर से फैंस की तारीफें बटोरती हैं। साड़ी हो या अनारकली सूट इसके साथ ही वो अपने फ्यूजन वियर से भी इंप्रेस करने में कामयाब रहती हैं। इस ब्लैक कलर के अनामिका खन्ना के क्रिएशन में स्कर्ट संग एंब्रायडरी श्रग के साथ फ्यूजन लुक देने की कोशिश की गई है।
वहीं इस ब्लैक बांधनी प्रिंट जंपसूट में काजोल फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस कैजुअल लुक को काजोल ने सिल्वर नेकपीस के साथ टीमअप किया था। वहीं बात करें हेयर डू की तो ओपन हेयर लुक को पूरा कर रहा है।
काजोल स्कर्ट और शर्ट के कांबिनेशन के लुक को कई बार फ्लांट करते दिखीं हैं। लेकिन उनका ये ब्लैक एंब्रायडरी स्कर्ट और सिल्क शर्ट का लुक जिसे तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है। वो फैशन एक्सपर्ट को खासा पसंद नहीं आया।
काजोल साड़ी संग की भी एक्सपेरिमेंट करते दिख चुकी हैं। तभी तो इस पीले रंग की साड़ी संग श्रग और इसकी ड्रेपिंग स्टाइल में वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं।