Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
kajol look stunning in rose gold saree worth 17k daughter nysa devgan click the pictures
{"_id":"5f6b23ccf047e1063506fbbb","slug":"kajol-look-stunning-in-rose-gold-saree-worth-17k-daughter-nysa-devgan-click-the-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजोल के देसी लुक के हो जाएंगे फैन, एक बार फिर इस खास कीमत की साड़ी में आईं नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
काजोल के देसी लुक के हो जाएंगे फैन, एक बार फिर इस खास कीमत की साड़ी में आईं नजर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 23 Sep 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kajol
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काजोल को अक्सर हम खूबसूरत साड़ियों में देखते हैं। जिसे देख पता चलता है कि इस एक्ट्रेस को छह गज लंबे इस देसी लुक से बेहद प्यार है। वहीं उनके फैंस भी काजोल को वेस्टर्न वियर से ज्यादा साड़ी में पसंद करते हैं। अवॉर्ड शो हो या फिर कोई इवेंट काजोल अक्सर साड़ी में नजर आ जाती हैं। ऐसे में साड़ी में आई उनकी नई तस्वीरें फैंस के लिए किसी सरप्राईज से कम नहीं। जिसे उनकी बेटी नीसा देवगन ने क्लिक किया है।
2 of 5
kajol
- फोटो : instagram
दरअसल, कोरोना महामारी के कारण सभी तरह के कार्यक्रम से लेकर पार्टी तक बंद है। ऐसे में हमारी तरह ही काजोल को भी अपनी खूबसूरत साड़ियों की याद आ गई। ऐसे में मिसेज देवगन ने घर पर ही फोटोशूट करवाया। जिसमें उनकी फोटोग्राफर बनीं बेटी नीसा देवगन। नीसा देवगन ने काजोल के स्टनिंग की लुक कई तस्वीरें खींची हैं। जिसमें वो हमेशा की तरह गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
3 of 5
kajol
- फोटो : instagram
घऱ पर ही फोटोशूट के लिए काजोल ने डिजाइनर अनीता डोंगरे की साड़ी को चुना। रोज गोल्ड कलर की फ्लोरल मोटिफ्स साड़ी को काजोल ने स्पैगेटी ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिसमें फ्लोरल मोटिफ्स बने हुए हैं। वहीं काजोल ने इस खूबसूरत सी साड़ी को गॉर्जियस ड्रॉप ईयररिंग्स और रिंग के साथ मैच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kajol
- फोटो : instagram
वहीं बात करें हेयर डू की तो काजोल ने अपने शार्ट हेयर को कर्ली बनाने के साथ ही साइड पार्टीशन में पिनअप कर रखा है। वहीं मिनिमम मेकअप और कोरल पिंक लिपस्टिक के साथ उनका ग्लोइंग फेस फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
5 of 5
kajol
- फोटो : instagram
बात करें इस साड़ी की कीमत की तो अनीता डोंगरे के कलेक्शन की इस साड़ी की कीमत है एक वेबसाइट के मुताबिक 16,900 रुपये। वैसे तो ये कीमत काफी ज्यादा है लेकिन बात अगर काजोल के लुक की हो तो फिर ये कीमत कुछ भी नही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।