फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol: फिल्म देखने निकलीं काजोल ने पहनी ली ऐसी साड़ी, ट्रोलर्स बोले- 'जल्दबाजी में घर से आ गई'

Thu, 08 Dec 2022 11:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 08 Dec 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
kajol seems uncomfortable while walk wear saree in movie premiere salaam venky`
kajol - फोटो : instagram

काजोल इन दिनों अपनी फिल्म सलाम वेंकी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान काजोल अपने देसी लुक से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। लेकिन फिल्म की प्रीमियर पर पहुंची काजोल ने अपने फैंस को नाराज कर दिया है। वहीं इस प्रीमियर के दौरान उनका लुक भी कुछ खास नहीं दिख रहा था। प्रीमियर पर पहुंची काजोल ने साड़ी कुछ इस तरह से पहनी कि देखने वाले उन्हें ट्रोल करने लगे। 

kajol seems uncomfortable while walk wear saree in movie premiere salaam venky`
KAJOL - फोटो : instagram

फिल्म सलाम वेंकी के प्रीमियर में पहुंची काजोल ने ग्रे शेड की सा़ड़ी को पहना था। जिसका पल्लू मरून कलर का था। वहीं इस साड़ी के बॉर्डर पर मोतियों की लड़ी लगी थी। जो इसे काफी हैवी लुक दे रही थी। जबकि साड़ी के मरून वाले हिस्से पर मोतियों की कढ़ाई की गई थी। 

kajol seems uncomfortable while walk wear saree in movie premiere salaam venky`
KAJOL - फोटो : instagram

काजोल ने इस साड़ी को मरून शेड के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। वहीं गले में मैचिंग नेकपीस खूबसूरत लग रहा था। जबकि बालों में लो बन के साथ काजोल का लुक परफेक्ट दिख रहा था। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि काजोल इस साड़ी को सही तरह से ड्रैप करके नहीं आई हैं। जिसकी वजह से वो काफी असहज महसूस कर रही थीं। वहीं इस साड़ी को खास लुक देने के लिए काजोल ने वन शोल्डर पर ओपन प्लेट के साथ ही कंधे के दूसरी तरफ भी साड़ी का पल्लू रखा था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

विज्ञापन
विज्ञापन
kajol seems uncomfortable while walk wear saree in movie premiere salaam venky`
kajol - फोटो : instagram

वहीं गोल्डन हाई हील्स में काजोल साड़ी पहनकर ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो सामने आया। लोगों ने काजोल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया कि 'साड़ी नहीं संभल रही', तो वहीं एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है 'मैडम साड़ी जल्दी-जल्दी में डालकर निकल गईं लगता है।' एक यूजर ने लिखा 'साड़ी खुली जा रही है।'

विज्ञापन
kajol seems uncomfortable while walk wear saree in movie premiere salaam venky`
amir khan - फोटो : instagram

काजोल की इस फिल्म के प्रीमियर पर कई सारे सितारे पहुंचे। जिसमे आमिर खान, युवराज सिंह भी शामिल थे। वहीं जन्नत जुबैर और आहना कुमारा जैसी हसीनाएं भी फिल्म के प्रीमियर पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed