फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ना साड़ी ना पैंट-सूट, कमला हैरिस ने उप-राष्ट्रपति पद की शपथ के लिए चुनी ये ड्रेस, ब्लैक डिजाइनर ने किया डिजाइन

Thu, 21 Jan 2021 10:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 21 Jan 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
kamala harris choose formal purple dress for historic inauguration oath ceremony designed by two black designers
कमला हैरिस शपथ लेती हुईं - फोटो : ट्विटर

अमेरिका के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय मूल की कमला हैरिस ने बुधवार को अमेरिका की उप-राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वो राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पद का कार्यभार संभालेंगी। कमला के शपथ ग्रहण समारोह में साड़ी पहनने की अटकलें काफी ज्यादा थीं। लेकिन उप-राष्ट्रपति पद की शपथ के लिए कमला हैरिस ने ना साड़ी और ना ही पैंट-सूट का चुनाव किया। इस दौरान उन्होंने फॉर्मल ड्रेस को वरीयता दी। हालांकि उनकी इस ड्रेस के साथ कुछ और खासियत भी जुड़ी हुई थी। जो चर्चा का विषय बनी रही। 

kamala harris choose formal purple dress for historic inauguration oath ceremony designed by two black designers
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस - फोटो : PTI
कैसी थी ड्रेस

कमला ने बिना किसी विशेष सजावट के काफी सादगीभरे पहनावे का चुनाव किया था जो पद की गरिमा के अनुरूप था। कमला ने पर्पल रंग की ड्रेस के साथ मैचिंग के ट्रेंच कोट को इस खास दिन के लिए चुना था। जिसके साथ सिल्वर पर्ल का नेकलेस और पर्ल ईयरिंग्स का चुनाव किया। वहीं कोट पर लगा सिल्वर ब्रोचपिन भी खास था। 

kamala harris choose formal purple dress for historic inauguration oath ceremony designed by two black designers
अमेरिकी राजधानी पहुंचे जो बाइडन और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई

वहीं कमला हैरिस के पति और सेकेंड जेंटलमैन डग एमहॉफ और राष्ट्रपति जो बाइडन ने मशहूर अमेरिकन डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन का डिजाइन किया पैंट सूट पहना। उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की ड्रेस को दो अश्वेत डिजाइनर जॉन रोजर्स और सर्जियो हडसन ने डिजाइन किया है। रोजर्स जहां न्यूयार्क शहर के रहने वाले हैं तो वहीं हडसन दक्षिणी कैरोलिना के निवासी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamala harris choose formal purple dress for historic inauguration oath ceremony designed by two black designers
जो बाइडन और कमला हैरिस - फोटो : twitter.com/KamalaHarris

बता दें कि हडसन ने कमला हैरिस से पहले मिशेल ओबामा, लिजो, रिहाना और कार्डी बी जैसी हस्तियों के लिए भी ड्रेस डिजाइन की है। उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय जड़ों के सम्मान में कमला हैरिस साड़ी में शपथ लें। हालांकि इस खास मौके के लिए उन्होंने फॉर्मल ड्रेस का चुनाव किया।

विज्ञापन
kamala harris choose formal purple dress for historic inauguration oath ceremony designed by two black designers
कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई
उप राष्ट्रपति पद के लिए चयनित कमला हैरिस 46वीं उप राष्ट्रपति हैं। वो पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की महिला हैं जो इस पद पर पहुंची हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed