काम्या पंजाबी ने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे शलभ डांग के साथ बीते 10 फरवरी की शादी कर ली है। मंडप की तस्वीरों में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर दोनों के रिसेप्शन की तस्वीरें सामनें आईं है। जिसमें मांग में लाल सिंदूर लगाएं नई-नवेली दुल्हन बनी काम्या बहुत ही खूबसूरत लग रहीं हैं। आइए देखें रिसेप्शन की कुछ और तस्वीरें।
ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बाद काम्या पंजाबी ने लगाए ठुमके, देखें रिसेप्शन की पहली तस्वीरें
काम्या पंजाबी ने शादी के बाद रिसेप्शन के लिए डार्क ग्रीन रंग का लहंगा पहना है। इसके साथ ही उनके पति शलभ ने ड्रेस को मैच करते हुए काले रंग की शेरवानी पहन रखी है। जिसमें दोनों साथ में बेहद खूबसूरत नजर आ रहें हैं।
गहरे हरे रंग के लहंगे पर गोल्डन वर्क वाले इस ड्रेस के साथ काम्या ने लाल रंग का चूड़ा हाथों में पहन रखा है। गले में सोने का चोकर नेकपीस पहने काम्या ने माथे पर लाल सिंदूर लगा रखा है। जिसमें वो बिल्कुल नई नवेली दुल्हन लग रहीं हैं।काम्या का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो पति संग ठुमके लगातीं नजर आ रहीं हैं।
#kamyapunjabi ‘s wedding reception
A post shared by Bollyhollix (@bollyhollix) on
इसके पहले काम्या की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद की है। जिसमें काम्या ने गोल्डन और रेड लहंगा पहन रखा है। साथ ही शलभ ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहन रखी है।