फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना राणौत ने भाई की शादी के लिए चुने ऐसे आउटफिट, हर लड़की चाहेगी पहनना

Sun, 25 Oct 2020 04:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 25 Oct 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut red and pastel blue lehenga to silk saree in her cousin's wedding
KANGANA - फोटो : instagram

कंगना राणौत लगातार अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों हैं। इसके साथ ही वो बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस में से भी एक हैं। फिर वो चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या फिर किसी इवेंट का लुक। हर बार वो फैंस का दिल अपने फैशन सेंस से चुराती हैं। पिछले दिनों भाई की शादी में शरीक हुईं कंगना ऩे सोशल मीडिया पर काफी सारी तस्वीरें शेयर की। जिसमें उनका लुक हर फंक्शन पर बिल्कुल परफेक्ट था। वहीं उनके खूबसूरत लिबास किसी भी लड़की के ड्रीम आउटफिट बन सकते हैं। तो चलिए देखें कंगना के कमाल के स्टाइलिश लुक।

Kangana ranaut red and pastel blue lehenga to silk saree in her cousin's wedding
KANGANA - फोटो : instagram

कंगना अपने कजिन की शादी में हर बार अलग लुक में नजर आईं। जिसकी वजह से उनका स्टाइल भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। कजिन की बधाई के फंक्शन पर कंगना की मिंट ग्रीन साड़ी काफी इंप्रेसिव है। सिल्क की प्लेन साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज और हैवी कुंदन के सेट का नेकपीस। जिसको कांप्लिमेंट कर रहे हैं राउंड ईयररिंग्स। वहीं कंगना ने इस लुक को अपने मेकअप से काफी खूबसूरत बना दिया है। कोहल आईज. ब्राउन लिप्स और मेसी हाई बन के साथ कंगना का ये लुक किसी भी ब्राइड्समेड के लिए परफेक्ट है। 

Kangana ranaut red and pastel blue lehenga to silk saree in her cousin's wedding
KANGANA - फोटो : instagram

यहीं नहीं कंगना का पेस्टल ब्लू लहंगा भी किसी ड्रीमी अटायर से कम नहीं। सगाई जैसे मौकों के लिए परफेक्ट कंगना का ये लहंगा डिजाइनर लज्जो सी का था। जिसमें फ्लोरल प्रिंट बने थे। वहीं ब्लाउज में फुल स्लीव और गोटा पट्टी वर्क किया गया था। मैचिंग के लहंगे में नीचे हेमलाइन पर गोल्डन बॉर्डर का वर्क किया गया था। जबकि दुपट्टे पर भी गोल्डन गोटा वर्क था। कंगना ने इस लुक को सॉफ्ट. सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। रेड लिप्स और स्टेटमेंट आईब्रो के साथ सॉफ्ट वेवी कर्ल हेयर और मोतियों के चोकर नेकपीस के साथ कंगना का ये लुक फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut red and pastel blue lehenga to silk saree in her cousin's wedding
KANGANA - फोटो : instagram

वहीं शादी के मौके पर कंगना किसी नई दुल्हन सी सजी नजर आ रही थीं। फुलकारी वर्क वाला लंहगा और ब्लाउज जिस पर ग्रीन कलर का काम किया गया है। वहीं चुनरी के बॉर्डर पर ग्रीन और गोल्डन कलर की लाइनिंग वाली डिजाइन उकेरी गई है। जबकि कंगना ने इस लुक को पूरा करने के लिए ज्वैलरी का सहारा लिया है। मांगटीका और चोकर नेकपीस जिसमें मिंट ग्रीन कलर के कुंदन लटके हैं। वहीं कंगना नीट लो बन के साथ नजर आईं। ब्राइड रेड लिप्स और रेड आईशैडौ के साथ कंगना ने इस लुक को पूरा किया था। 

विज्ञापन
Kangana ranaut red and pastel blue lehenga to silk saree in her cousin's wedding
Kangana Ranaut - फोटो : @KanganaTeam: twitter

कंगना के ये सारे लुक काफी जबरदस्त हैं और वेडिंग सीजन के टाइम पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। हर बार अलग लुक और कलर के आउटफिट के साथ वो फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed