Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
kangana ranaut wear sabyasachi saree for brother reception with traditional pahadi topi
{"_id":"5fb274318ebc3e9b9575e6db","slug":"kangana-ranaut-wear-sabyasachi-saree-for-brother-reception-with-traditional-pahadi-topi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रानौत ने भाई की शादी में पहना सबसे खूबसूरत लहंगा, देखते ही हो जाएंगे फैन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कंगना रानौत ने भाई की शादी में पहना सबसे खूबसूरत लहंगा, देखते ही हो जाएंगे फैन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 16 Nov 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kangana
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रानौत का नाता तो वैसे ज्यादातर विवादों में रहता है। लेकिन इन दिनों वो अपने भाई की शादी का लुत्फ उठाने में व्यस्त हैं। एक से बढकर एक खूबसूरत आउटफिट में उनका लुक जरूर हर लड़की का दिल चुरा लेगा। क्योंकि हर बहन की ख्वाहिश होती है कि वो अपने भाई की शादी में यूंही सजधज कर तैयार हो। तो अगर आप भी अपने भाई की शादी के लिए कुछ हटके खोज रही हैं। तो कंगना रानौत के ये सारे लुक जरूर आपके काम आएंगे। आगे की स्लाइड में देखिए लाइट वेट लहंगे से लेकर क्लासिक कुर्ते में कंगना के स्टाइलिश लुक।
2 of 5
kangana
- फोटो : instagram
कंगना की भाई की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमे वो गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। नीले रंग के राजस्थानी थीम वाले लहंगे में कंगना की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। मिस रानौत ने अपने भाई अक्षत की शादी के लिए ये खास लहंगा बनवाया था। जिसमें लहरिया डिजाइन के लहंगे के साथ ही वाइलेट कलर का गोल्डन वर्क वाला ब्लाउज और ब्लू कलर की हैवी एंब्रायडरी वाली चुनरी शामिल थी।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
वहीं कंगना ने इस खूबसूरत राजस्थानी लहंगे को हैवी कुंदन की ज्वैलरी के साथ टीमअप किया था। माथे पर लगा हैवी मांगटीका काफी अट्रैक्टिव था। वहीं इस पूरे लुक को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। वैसे बता दें कि कंगना ने बड़े ही स्मॉर्टली इस एक ज्वैलीर के सेट को शादी के सारे मौकों पर रियूज किया। जिसमें वो हर बार आकर्षक नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana
- फोटो : instagram
शादी के लिए होने वाली पूजा में कंगना ने इस हैवी मांगटीका और ज्वैलरी के साथ सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ ब्लू कलर का कुर्ता पहना था। जिसमें ग्रीन कलर के बारीक वर्क का दुपट्टा और पीच कलर के फ्लोरल प्रिंट का चूड़ीदार शामिल है। वहीं कंगना ने इस लुक को जूतियों के साथ टीमअप किया था।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना ने भाई की शादी के लिए सब्यसाची के आउटफिट को पहना था। रिसेप्शन के लिए रेडी कंगना ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई बीज कलर की बारीक प्रिंट और गोल्डन गोटा वर्क वाली साड़ी चुनी थी। साथ में चोकर नेकपीस और राउंड ईयररिंग्स के साथ ट्रेडिशनल पहाड़ी टोपी कैरी की है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।