फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar Birthday Bash: अनन्या पांडे ने करण जौहर की पार्टी में पहनी ऐसी ड्रेस, होने लगी केंडल जेनर से तुलना

Thu, 26 May 2022 01:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 26 May 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
karan johar 50th birthday bash ananya pandey look inspired by kendall jenner met gala look
अनन्या पांडे - फोटो : instagram

करण जौहर ने बीती रात अपने 50वें जन्मदिन की पार्टी की। जिसमे बॉलीवुड के तमाम एक्टर और एक्ट्रेस पहुंचे। करण जौहर ने अपने बर्थडे की शानदार पार्टी यशराज स्टूडियो में रखी। जिसमे एक्ट्रेसेज का जहां ग्लैमरस लुक देखने को मिला। तो वहीं एक्ट्रर भी डैपर लुक में पहुंचे। सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर इस पार्टी में नजर आए। तो वहीं करीना कपूर, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे ने अपना ग्लैमरस लुक दिखाया। 

karan johar 50th birthday bash ananya pandey look inspired by kendall jenner met gala look
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

पार्टी में पहुंची अनन्या पांडे के ग्लैमरस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही यूजर्स इस लुक की तुलना अमेरिकन मॉडल केंडल जेनर से करने लगे। अनन्या पांडे ने करण जौहर की पार्टी के लिए सिल्वर कलर के सिकुइन वर्क वाले गाउन को चुना था। जिसकी शियर फैब्रिक पर सिकुइन टेसल लगे थे। वहीं इस ड्रेस की हॉल्टर नेक डिजाइन और स्लीवलेस लुक इसे खास बना रहे थे। 

karan johar 50th birthday bash ananya pandey look inspired by kendall jenner met gala look
अनन्या पांडे के आउटफिट की तुलना केंडल जेनर के लुक से - फोटो : instagram

फ्लोर टचिंग गाउन की बॉ़डी फिटिंग अनन्या के स्लिम फिगर को शानदार तरीके से फ्लांट कर रही थी। जिसके साथ मिस पांडे ने स्लीक हाई बन बना रखा था। वहीं ये गाउन पैरों तक शियर फैब्रिक से बना था। जिसके साथ अनन्या ने हाथों में सिल्वर ब्रेसलेट पहने थे। पार्टी के लिए रेडी अनन्या का ये आउटफिट किसी रेड कार्पेट लुक से कम नहीं था। वहीं सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने इस लुक की तुलना केंडल जेनर से कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar 50th birthday bash ananya pandey look inspired by kendall jenner met gala look
केंडल जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अमेरिकन मॉडल केंडल जेनर ने मेट गाला 2021 में शियर फैब्रिक का गाउन चुना था। जिस पर सिल्वर कलर के सिकुइन का वर्क था। वहीं अब अनन्या पांडे के इस आउटफिट को देखकर यूजर्स उन्हें बॉलीवुड की केंडल जेनर कह रहे हैं। अनन्या पांडे का ये गाउन डिजाइन यूसुफ अल जैस्मी के कलेक्शन से लिया गया है। जिसमे अनन्या काफी ग्लैमरस लग रही थीं। 
विज्ञापन
karan johar 50th birthday bash ananya pandey look inspired by kendall jenner met gala look
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-विरल भयानी

करण जौहर के 50वें बर्थडे सेलिब्रेशन में बीटाउन सितारों का जमावड़ा लगा था। वहीं करण जौहर ने अपनी इस पार्टी के लिए हरे रंग का ब्लेजर चुना था। जिसे काले रंग के पैंट के साथ मैच किया गया था। वहीं इस हरे रंग के ब्लेजर पर सितारो का वर्क किया गया था। इस पार्टी की थीम भी शिमरी थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed