फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Kundrra Birthday: करण कुंद्रा के इन लुक्स से टिप्स लेकर आप भी दिख सकते हैं स्मार्ट, डालें एक नजर

Wed, 11 Oct 2023 11:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 11 Oct 2023 11:29 AM IST
सार

अगर आप स्मार्ट दिखना चाहते हैं तो टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा के कुछ लुक्स आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। 

विज्ञापन
Karan Kundrra Birthday best looks of karan kundraa
Karan Kundrra - फोटो : instagram

Karan Kundrra Birthday: मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण कुंद्रा का जन्म आज ही के दिन यानी कि 11 अक्टूबर 1986 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। अपनी मेहनत के दम पर ही करण ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज के समय में लोग उन्हें घर-घर में पहचानते हैं। इन दिनों करण अपनी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है।



अपनी एक्टिंग के साथ-साथ करण अपने लुक्स की वजह से भी लोगों की तारीफ बटोरते हैं। करण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। आज करण के जन्मदिन के दिन हम आपको उनके कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप भी तैयार हो सकते हैं। इन सभी लुक्स पर लोगों ने भी काफी प्यार बरसाया है। 

Karan Kundrra Birthday best looks of karan kundraa
Karan Kundrra - फोटो : instagram

एथनिक लुक

त्योहारों का सीजन आने वाला है। ऐसे में आप करण की तरह ही इस तरह का कुर्ता पायजामा अपने लिए बनवा सकते हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है और साथ ही में इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगे। 

Karan Kundrra Birthday best looks of karan kundraa
Karan Kundrra - फोटो : instagram

ब्लैक एंड व्हाइट लुक

अगर आप चाहें तो करण की ही तरह ब्लैक एंड व्हाइट लुक कैरी कर सकते हैं। ब्लैक जींस के साथ व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक रंग की जैकेट आपको कूल दिखने में मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Kundrra Birthday best looks of karan kundraa
Karan Kundrra - फोटो : instagram

को-ऑर्ड सेट

इस तरह के को-ऑर्ड सेट आजकल के युवाओं को बेहद पसंद है। करण कुंद्रा ने इस को-ऑर्ड सेट के साथ एक ओवर साइज कोट भी पहना है, जो उनके लुक को और क्लासी बना रहा है। 

विज्ञापन
Karan Kundrra Birthday best looks of karan kundraa
Karan Kundrra - फोटो : instagram

कूल अवतार

करण कुंद्रा का ये अवतार लोगों को काफी पसंद आया था। इस तरह के लुक में वो बेहद कम नजर आते हैं। अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो ये लुक कैरी कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed