रोजाना की भागदौड़ के बीच जब सुबह-सुबह ऑफिस निकलना होता है तो काम की वजह से अक्सर देर हो जाती है। कई बार तो अचानक से दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और पार्टी का प्लान बन जाता है। ऐसे में जब बालों को शैंपू करने और स्टाइल करने का समय ना हो तो ये तीन हेयरस्टाइल आपके लिए किसी लाइफ सेवर की तरह काम करेंगी। मिनटों में बन जाने के साथ ही ये आपको कमाल का लुक देंगी। तो अगली बार जब आपके पास बाहर जाने के लिए समय कम हो तो फटाफट इन आसान से हेयरस्टाइल को बनाएं और बचे हुए समय में अपने मेकअप को बिल्कुल परफेक्ट रखें। जिससे कि आप किसी डीवा से कम ना नजर आएं।
मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगी ये तीन हेयरस्टाइल, हर ड्रेस के साथ करेगी मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पास काम इतना ज्यादा है कि बालों को ठीक से बनाने या कंघी करने का भी समय नही है। तो परेशान ना हो, इस आसान से बन को फटाफट बनाकर तैयार हो सकती हैं। इस बन को बनाने के लिए बस कंघी के रूप में आपकी उंगलियों की जरूरत है। सारे बालों को उंगलियों की मदद से पीछे की ओर ले जाकर लो पोनीटेल बांध लें। फिर इस पोनी टेल को ट्विस्ट करें और चोटी के सारे बालों को उसके चारो ओर घुमाकर बन बना लें। मेसी से दिख रहे इस बन को ऐसे ही छोड़ दें। ये स्टाइलिश बन हर आउटफिट के साथ मैच करेगा। बस ध्यान रखे कि आपके बहुत छोटे बाल ना हो जो हवा की वजह से उड़ते हुए नजर आएं।
बालों को परफेक्ट हेयरस्टाइल में बदलने में काफी वक्त लगता है। क्योंकि अगर आप खुले बाल भी रखने वाली हैं तो स्ट्रेटनर की मदद से इन्हें मैनेज करने लायक बनाना पड़ता है। जिसमें काफी सारा वक्त लग जाता है। ऐसे में स्लीक पोनीटेल बनाकर तैयार करें। इसके लिए बस बालों को मिड पार्टीशन में बांटकर अच्छे से कंघी करें। जिससे कि आगे की तरफ से सारे बाल अच्छे से सेट हो जाएं। अब इन सारे बालों को पीछे की तरफ ले जाकर पोनी बना लें। बस पीछे पोनी के बालों को कंघी करने की जरूरत नही है। ये आसान सी हेयरस्टाइल बिना किसी मेहनत के बनकर तैयार हो जाएगी।
बालों को परफेक्ट स्टाइलिश लुक देने का समय नही है तो परेशान ना हों। बस सारे बालों पर कंघी कर इन्हें अच्छे से सुलझा लें। फिर आगे की तरफ से बालों को उंगलियों की मदद से पीछे की ओर ले जाएं और आधे बालों का एक छोटा सा बन बनाकर तैयार करें। नीचे के बालों को वैसे ही खुला छोड़ दें। तैयार है आपका स्टाइलिश फनी बन। जो कि मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा।