सारा अली खान हाल ही में अपने भाई इब्राहिम खान के साथ डिनर के लिए रेस्त्रां के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान भाई-बहन की कूल जोड़ी का स्टाइल हर किसी को इंप्रेस करने के लिए काफी था। डिनर के लिए रेस्त्रां पहुंचे भाई-बहन कैमरे में कैद हुए। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हमेशा एक जैसे कलर ब्लॉक कपड़ों में दिखने वाली सारा का स्टाइल इस बार दिल चुराने के लिए काफी था।
सारा अली खान ने ड्रेसिंग सेंस से लूटी लाइमलाइट, डिनर के लिए निकलीं तो पहने ये कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान जो अपने फैंस को लगातार शार्ट्स स्कर्ट और क्रॉप टॉप से बोर कर रही थीं। इस बार बिल्कुल हटके कपड़ों में स्पॉट हुईं। उनका ये अलग लुक काफी खूबसूरत था और फैंस को भी पसंद आया। दरअसल, भाई के साथ डिनर के लिए निकलीं सारा ने काले और सफेद रंग की स्ट्राईप वाला को-आर्ड सेट पहन रखा था।
फ्रंट नॉट और रफल डिजाइन के साथ इसके क्रॉप टॉप में नूडल स्ट्राईप बनी थी। जो इसे कूल लुक देने के लिए काफी थी। वहीं एंकल लेंथ फ्लेयर पैंट के साथ सफेद रंग की मैचिंग की स्ट्रैपी सैंडिल पहने थीं। जिसके साथ लाल रंग का स्लिंग बैग उनके लुक को पूरा करने के लिए काफी था। वहीं सारा हमेशा की तरह खुले बालों और सेफ्टी के लिए मुंह पर मास्क लगाए दिखी दीं।
वहीं उनके भाई इब्राहिम अली खान भी कूल लुक में नजर आए। काले रंग की स्लिम फिट जींस के साथ डस्की ब्लू कलर की फुल स्लीव में वो काफी हैंडसम दिख रहे थे। वहीं इस भाई-बहन की जोड़ी की बॉन्डिग खूब सुर्खियों में है।
दरअसल, रेस्त्रां से बाहर निकलते समय पपराजी के साथ ही भीड़ ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद दोनों भाई-बहन एक दूसरे का हाथ पकड़कर रेस्त्रां से निकलते हुए स्पॉट हुए। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।