फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर की ये ड्रेस खरीदना नहीं है आसान, इसे लेने के लिए खर्च करनी होगी अच्छी खासी रकम

Tue, 28 Jul 2020 02:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor blue and white silk dress easily not fit in your budget
kareena kapoor - फोटो : instagram

करीना कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं। उनका हर अंदाज फैंस में हलचल पैदा कर देता है। फिर वो चाहे उनका रेड कार्पेट लुक हो या कैजुअल आउटिंग। हर बार करीना अपनी ड्रेस और स्टाइल से सबको मात दे देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब वो अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंची बेटे तैमूर को लेकर। 



 
kareena kapoor blue and white silk dress easily not fit in your budget
kareena kapoor - फोटो : instagram

दरअसल करीना कपूर ने बहन के घर जाने के लिए ब्लू कलर की सिंपल सी ड्रेस चुनी थी। जिसका लुक काफी एलिगेंट था लेकिन करीना के ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए काफी था। क्योंकि इसकी साइड स्लिट डिजाइन ऐसी थी कि बेबो के टोंड लेग नजर आ रहे थे। वहीं इस ब्लू एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में मोजेक प्रिंट बने थे। जिसकी बिशप स्लीव और वी नेक लाइन इसे ग्लैमर टच दे रही थी। 


 
kareena kapoor blue and white silk dress easily not fit in your budget
kareena kapoor - फोटो : instagram

बता दें करीना ने इस लुक को पूरा करने के लिए केवल मेसी बन और पैरों में गोल्डन कलर के स्लिप ऑन फ्लैट्स पहने थे। वहीं गले में चेन और रिंग के साथ और कोई एक्सेसरीज नही थी। वहीं चेहरे पर मास्क लगाए करीना मिनिमम मेकअप में नजर आ रही थीं। भले ही करीना का ये लुक काफी इप्रेसिव और ट्रेंडी हो लेकिन इस ड्रेस को खरीदना हर किसी के बस की बात नही है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor blue and white silk dress easily not fit in your budget
kareena kapoor - फोटो : h&m website

करीना की ये ड्रेस वैसे तो H&M ब्रांड की है। लेकिन सिल्क की ये मैक्सी ड्रेस H&M के conscious  कलेक्शन की है। जिसमें लक्जरी और एक्सपेंसिव कपड़ों की रेज होती है। भले ही आपको लगे कि ये ड्रेस आपके बजट में आ सकती है। तो हम बता दें कि इस ड्रेस की कीमत करीब 13,499 रुपये है। जिसे खरीदने के लिए आपको अपने बजट को बिगाड़ना पड़ेगा। 

विज्ञापन
kareena kapoor blue and white silk dress easily not fit in your budget
fashion - फोटो : social media

बता दें कि पिछले दिनों अनलॉक की प्रक्रिया मुंबई में जैसे ही शुरू हुई थी तो करीना पति और बेटे के साथ सैर पर निकली थीं। इस दौरान करीना की ड्रेस ने सबका ध्यान खींचा था। दरअसल, करीना कपूर ने जो ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस कैरी की थी, हबूह वैसी ही ड्रेस ननद सोहा अली खान ने लंच डेट पर पहनी थी। करीना ने इस कैजुअल लुक के लिए इस रैप ड्रेस के साथ व्हाइट स्नीकर पहने थे। जिसमें वो काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed