{"_id":"638aff98e8f2b23191770b05","slug":"kareena-kapoor-gives-princess-vibes-in-blue-gown-poses-with-saif-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: सऊदी अरब में करीना कपूर ने सैफ संग क्लासी अंदाज से खींच लिया सबका ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Kareena Kapoor: सऊदी अरब में करीना कपूर ने सैफ संग क्लासी अंदाज से खींच लिया सबका ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 03 Dec 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
करीना कपूर पति सैफ अली खान संग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची। सऊदी अरब में हो रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। करीना कपूर, सैफ अली खान के साथ ही शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, काजोल भी इस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल से अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरें करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमे वो काफी हसीन दिख रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
दूसरी बार हो रहे इस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची करीना कपूर ने आसमानी रंग के सैटिन गाउन को चुना था। जिसमे उनका लुक किसी प्रिसेंज से कम नहीं दिख रहा था। वहीं पति सैफ के साथ बांहों में बांहे डाले करीना कपूर शाही अंदाज में पोज देते दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
फिल्म फेस्टिवल में पहुंची करीना कपूर ने आसमानी रंग के लांग सैटिन ड्रेस को चुना था। जिसकी टर्टल नेक डिजाइन और उस पर की गई कट आउट डिटेलिंग इसे खास बना रही थी। वहीं फ्लोई और पफी स्लीव के साथ ए लाइन डिजाइन की स्कर्ट इस ड्रेस में चार चांद लगा रही थी। वहीं इस प्रिसेंज वाइब वाली ड्रेस को करीना ने हाई स्लीक पोनीटेल के साथ स्टाइल किया था। वहीं साथ में पोज दे रहे सैफ अली खान ने सफेद कुर्ते को खास मौके के लिए चुना था। जिसके साथ सफेद फॉर्मल ट्राउजर को मैच किया गया था।
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
बात करें करीना कपूर के मेकअप की तो न्यूड आईशैडो, ब्लैक आईलाइनर, मस्कारा के डबल कोट के साथ आंखों को खूबसूरत बनाया गया था। वहीं न्यूड शेड लिपस्टिक और कॉन्टूर चिक्स परफेक्ट दिख रहे थे। यहीं नहीं करीना कपूर का दूसरा लुक भी बेहद क्लासी दिखा। जिसमे वो साड़ी पहनकर रेडी हुईं।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर ने फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन ऑलिव ग्रीन कलर की साड़ी को चुना। जो कि डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से ली गई थी। सितारों और धागों के की गई महीन एंब्रायडरी वाली इस झीनी सी साड़ी के साथ करीना ने फुल स्लीव और जूल नेकलाइन के ब्लाउज को मैच किया है। जिस पर हैवी एंब्रायडरी वर्क किया गया है। इस शाही लुक को करीना ने अपनी ज्वैलरी से और भी ज्यादा खास बना दिया है। जिसमे गोल्डन कुंदन की ईयररिंग्स के साथ रूबी की स्टेटमेंटरिंग शामिल है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X