बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। बढ़ती उम्र में भी करीना खुद को ऐसे मेंटेन करके रखती हैं कि 20 की हीरोइनें भी फीकी लगें। करीना कपूर किसी भी पार्टी या फैशन शो में अपने फैशन स्टाइल से एकदम अलग नजर आती हैं। फिलहाल वो अपने एक महंगे बैग के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। यह बैग इतना महंगा है कि कीमत सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
करीना कपूर के इस बैग के कीमत में आ जाएंगी दो महंगी कार, कई सालों से कर रही हैं इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थी। इस दौरान उन्होंने ब्लैक रंग की ड्रैस पहन रखी थी। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना ने एक सिंपल बैग भी लिया हुआ है। लेकिन सिंपल सा दिखने वाला बैग का ब्रांड दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड में से एक है। करीना का यह बैग Hermès Birkin ब्रांड का है, जो एक लगजरियस ब्रांड है।
करीना के हाथ में दिखने वाले इस सिंपल बैग की कीमत करीब 18,237 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 13 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। इतने रुपये में आप भारत में आसानी से दो कार खरीद सकते हैं। अगर गाड़ी न खरीदने का मन हो तो आप कई विदेश ट्रिप भी कर सकते हैं।
yeesss @therealkarismakapoor @poonamdamania @amuaroraofficial @mallika_bhat 😘😘
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
ऐसा कोई पहली बार नहीं है कि करीना कपूर अपनी लग्जरी बैग्स व शूज को लेकर वो चर्चा में हो। इससे पहले भी वो कई बार इन सबके लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
Happy birthday @tanghavri 😘😘❤❤ #birthdayparty with @therealkarismakapoor @poonamdamania @nainas89
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
करीना बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनके पास दुनिया के सबसे लग्जूरिअस ब्रैंड्स के कपड़े, वॉच, शूज और पर्स हैं।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on