कपूर सिस्टर यानी करीना कपूर और करिश्मा दोनों ही फैशन के मामले में हमेशा एक दूसरे को टक्कर देती हैं। लेकिन करीना कपूर की पिछली कुछ आउटिंग में फैमिली के साथ करिश्मा मिसिंग नजर आ रही थीं। लेकिन इस बार कपूर खानदान के घर गणेश उत्सव पर जब फैमिली जुटी तो उसमें करीना और करिश्मा कपूर का भी जलवा देखने को मिला। दोनों ही बहनें शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट में गणेश दर्शन के लिए अरमान जैन के घर पहुंची थीं। लेकिन हमारी निगाह कपूर सिस्टर्स के ट्रेडिशनल आउटफिट पर अटक गई। आगे की स्लाइड में देखिए खूबसूरत तस्वीरें।
करीना कपूर ने फैमिली से मिलने के लिए चुना देसी अंदाज, बहन करिश्मा का भी लुक था बेहद खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना को यूं ही फैशन क्वीन नहीं कहा जाता। वो हमेशा ही हटके फैशन फॉलो करती हैं। इस बात का सबूत ये तस्वीरें हैं। जिसमें वो पेस्टल ग्रीन कलर का सलवार कुर्ता पहने गणेश उत्सव में शामिल होने के लिए तैयार हुई हैं।
पेस्टल ग्रीन रंग के सिल्क के कुर्ते के साथ सलवार पहने करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं इस आउटफिट में उनका बेबी बंप भी बेहद कम नजर आ रहा था। पेस्टल ग्रीन रंग के कुर्ते के साथ करीना मेसी बन, ब्लैक शेड्स और डायमंड की ईयररिंग्स और गोल्डन रंग की फ्लैट कोल्हापुरी चप्पल में स्पॉट हुईं।
जबकि फैमिली के इस समारोह में बच्चों के साथ पहुंची करिश्मा कपूर भी ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार थीं। गुलाबो जयपुर के प्रिटेंड कुर्ते और साथ में नेट की लाल गोटा पट्टी वर्क दुपट्टे के साथ करिश्मा माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी लगाए थीं। वहीं गोल्डन पर्ल सेट के साथ उनका भी ट्रेडिशनल लुक काफी इंप्रेसिव था।
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए समारोह की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें सभी लोग एथिनिक वियर में तैयार नजर आ रहे हैं।
Ganapati Darshan 🙏🏼🕉🌺 #familytime
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on