करीना कपूर ओरिजनल फैशनइस्टा है। मौका कोई भी हो उनके आगे सारे फीके पड़ जाते हैं। लैक्मे फैशन वीक पिछले 11 फरवरी से मुंबई में आयोजित हो रहा था। जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने डिजाइनर के कपड़ों में रैंपवॉक कर अपनी खूबसूरती और अदाएं दिखाईं। फैशन वीक के आखिरी दिन रैंप पर बेबो ने जलवे दिखाएं। रैंप पर उतरते ही सबकी निगाहें बस उन पर ही ठहर गई। चलिए देखें तस्वीरें।
लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन करीना कपूर का दिखा जलवा, दिलकश अंदाज में देख ठहर गई सबकी निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर ने लेक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन रैंप पर जलवे बिखेरे। अमिता अग्रवाल के डिजाइन किए गाउन में करीना जैसे ही रैंप पर आईं लोगों की निगाहें बस उन पर रुक गईं। हरे रंग के डीप वी प्लंगिग नेक लाइन के शिमरी गाउन में करीना दिलकश अंदाज में नजर आईं।
करीना कपूर ने लेक्मे फैशन वीक के शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर वॉक किया। बॉलीवुड की बेबो ने ड्यूई बेस मेकअप किया था। जिसके साथ पिंक लिप्स और आंखों में हल्का मेकअप शामिल था।
A post shared by 6Degree (@6degreeplatform) on
हरे रंग के इस डीप वी नेकलाइन वाले गाउन के साथ लंबी ट्रेल भी लगी हुई थी। जिसे पहन करीना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं थीं।