करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों ने एक बार फिर से प्रेग्नेंसी फैशन को चर्चा में ला दिया है। क्योंकि करीना ने पहली ही प्रेग्नेंसी में अपने स्टाइलिश लुक और ड्रेसिंग सेंस से काफी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं करीना ने प्रेग्नेंसी के टाइम रैंप वॉक भी किया था, जो काफी सुर्खियों में था। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं उन एक्ट्रेसेज की तस्वीरें जिन्होंने बेबी बंप के साथ रैंप पर वॉक किया था और जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
करीना कपूर ही नहीं इन एक्ट्रेसेज ने बेबी बंप के साथ किया था रैंप पर वॉक, खूब बटोरी थी सुर्खियां
मलाइका अरोड़ा स्टाइल के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। यहां तक कि प्रेग्नेंसी के समय भी वो स्टाइलिश लुक के साथ ही नजर आई थीं। साल 2002 में मलाइका ने बेबी बंप के साथ रैंप पर वॉक किया था और जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। लैक्मे फैशन वी में मॉव ग्रे कलर के हॉल्टर नेक बॉडीकॉन ड्रेस में रैप वॉक किया था। जिसमें उनका बेबी बंप साफ पता चल रहा था।
एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी प्रेग्नेंसी के समय रैंप वॉक कर सबको चौंका दिया था। इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक के फिनाले में सफेद कलर की ड्रेस में डायमंड नेकपीस को शो करते लारा ने रैंप वॉक किया था। लेकिन ज्वैलरी से ज्यादा अट्रैक्शन लारा के बेबी बंप ने खींचा था। तीन महीने की प्रेग्नेंट लारा का बेबी बंप इस व्हाइट कलर की ड्रेस में साफ नजर आ रहा था।
लैक्मे फैशन वीक 2018 के रनवे पर नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ रैंप वॉक किया था। इस दौरान डिजाइनर पायल सिंघल के लिए शो स्टॉपर बनीं नेहा ने फ्लोरल पैप्लम टॉप और स्कर्ट कैरी की थी। जिसमें उनका बेबी बंप तो नजर आ ही रहा था। साथ ही उनका लुक भी काफी इंप्रेसिव था।
साल 2016 में मीरा कपूर ने गुलाबी रंग के फ्लोर लेंथ गोटा-पट्टी वर्क वाले अनारकली सूट में रैंप वॉक किया था। इस दौरान हालांकि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा नहीं की थी। लेकिन रैंप वॉक के दौरान उनके बेबी बंप की अफवाहें उड़ने लगी थीं।