{"_id":"637cba7787c64844251582fc","slug":"kareena-kapoor-peach-lehenga-worth-78k-modern-twist-in-wedding-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: करीना कपूर को गुलाबी कपड़ों में देख नहीं हटेंगी नजरें, लहंगे की कीमत कर देगी हैरान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Kareena Kapoor: करीना कपूर को गुलाबी कपड़ों में देख नहीं हटेंगी नजरें, लहंगे की कीमत कर देगी हैरान
करीना कपूर आमतौर पर अपने कैजुअल स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। जिसमे वो काफी कंफर्टेबल भी रहती है। लंबे समय बाद करीना का खूबसूरत बना-ठना अंदाज सामने आया है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रही हैं।
शादियों का सीजन चल रहा है। अगर आप भी शादी में बिल्कुल हटके लुक चाहती हैं तो बस करीना कपूर की तरह हो जाएं तैयार। आगे की स्लाइड में देखें गुलाबो बनी करीना कपूर की पिक्चर परफेक्ट तस्वीरें।
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर ने लेबल रिद्धि मेहरा के कलेक्शन से पीच कलर के लहंगे को चुना है। जिसमे प्लीटेड डिजाइन की स्कर्ट के साथ हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज को मैच किया गया है। जिस पर सिल्वर एंड ब्लू कलर की एंब्रायडरी हुई है। वहीं इस ऑर्गेंजा लहंगे को करीना ने खास तरह से स्टाइल किया है। हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ दुपट्टे को डिच किया गया है और साथ में ऑर्गेजा जैकेट को पेयर है।
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर का ये लुक उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो दुपट्टे को संभालने के झंझट में नहीं पड़ना चाहती। केवल लहंगा ही नहीं करीना कपूर का ये पूरा लुक ही काफी खूबसूरत दिख रहा है। जिसमे पीच लहंगे के साथ उन्होंने रीगल लुक वाले नेकलेस को पेयर किया है। साथ में हैवी ईयररिंग्स और मांगटीका पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। वहीं स्टेटमेंट रिंग और कड़ा बैंगल हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
जिसे करीना ने पिंक ब्लश चिक्स और पिंक लिपस्टिक के साथ मेकअप को कंप्लीट किया है। जिसमे करीना की आईकॉनिक कोहल रिम्ड आई और स्लीक हेयर बन शामिल है। हालांकि करीना कपूर का ये लुक खऱीदना हर किसी के बस की बात नही है। क्योंकि प्लेन डिजाइन के इस प्लीटेड लहंगे की कीमत काफी ज्यादा है। रिद्धि मेहरा के लेबल से लिए गए इस लहंगे की कीमत है 78,800 रुपये। जो किसी भी तरह से आम आदमी के बस की बात नही है।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्कफ्रंट की तो करीना कपूर आखिरी बार आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। वहीं पिछले दिनों लंदन से करीना ने जमकर तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की। जहां वो हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।