Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
kareena kapoor show pregnancy glow with traditional in white kurta with red dupatta
{"_id":"5faa884a21dd1358d6483087","slug":"kareena-kapoor-show-pregnancy-glow-with-traditional-in-white-kurta-with-red-dupatta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली के पहले ही सजधज कर निकली बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा, ये रहीं तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
दिवाली के पहले ही सजधज कर निकली बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा, ये रहीं तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में सभी अपने घरों में तैयारियों में व्यस्त हैं। लेकिन दिवाली से पहले ही बीटाउन की हसीनाएं सजेधजे लुक में नजर आ रही हैं। जिसके साथ ही दिवाली वाइब्स भी मिलने शुरू हो गए हैं। दरअसल, बॉलीवुड की दो स्टाइल क्वीन दिवाली के पहले ही ट्रेडिशनल लुक में सजेधजे नजर आईं। जिसे देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
2 of 6
करीना कपूर
- फोटो : instagram
स्टाइल क्वीन करीना कपूर वैसे भी इस समय लगातार सुर्खियों में बनी हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो लगातार एक्टिव हैं और शूट के लिए आते-जाते स्पॉट हो जाती हैं। इस दौरान उनका मैटरनिटी फैशन टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। लेकिन इस बार करीना ट्रेडिशनल कपड़ों में स्पॉट हुईं। जिसे देख लग रहा है कि वो दिवाली का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
3 of 6
करीना कपूर
- फोटो : instagram
दरअसल, काम के सिलसिले में स्पॉट हुईं करीना ने सफेद चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते का सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा है। जबकि मैचिंग पलाजो के साथ पेयर किए इस कुर्ते को करीना ने सुर्ख लाल रंग के सिल्क के दुपट्टे के साथ मैच किया है। जिसमे गोल्डन बूटी और किनारों पर गोल्डन बॉर्डर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kareena kapoor
- फोटो : instagram fan page
वहीं करीना ने इस कुर्ते पलाजो के सेट को पूरा देसी लुक दिया है। माथे पर गोल बड़ी बिंदी और सिंपल स्लीक हेयर डू के साथ पर्ल की ईयररिंग्स के साथ गोल्डन फुटवियर मैच किया है। करीना का ये लुक दिवाली के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। हालांकि सेफ्टी के लिए करीना ने लगातार मास्क पहन रखा था।
विज्ञापन
5 of 6
malaika arora
- फोटो : instagram
जबकि दूसरी तरफ करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड और ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा भी देसी कपड़ों में स्पॉट हुईं। मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान मिंट ग्रीन कलर का कुर्ता और पलाजो का सेट पहना हुआ था। जिसके साथ वो मैचिंग के दुपट्टे में नजर आईं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।