करीना कपूर हो या आलिया भट्ट इन हीरोइनों को देख हर लड़की स्टाइल टिप्स लेती हैं। कैजुअल आउटिंग से लेकर पार्टीवियर ड्रेस तक बॉलीवुड की इन अदाकाराओं के लुक हर किसी को लुभाते हैं। खासतौर पर एथिनिक वियर में तो ये कमाल लगती हैं। अगर इस शादी के सीजन में आप भी कपड़ों को लेकर दुविधा में फंसी हैं तो आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर और कियारा आडवाणी के ये पेस्टल रंग के लहंगे आइडिया देने के लिए परफेक्ट हैं।
करीना-आलिया भट्ट तक इन हसीनाओं ने पहने पेस्टल रंग के लहंगे, तस्वीरों को देख हो जाएंगे फैन
कपूर खानदान की शादी में करिश्मा कपूर ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया लहंगा कैरी किया था। व्हाइट और गोल्ड रंग की डिजाइन वाले इस लहंगे के साथ लांग जैकेट के साथ पेयर किया गया था जिसका लुक बेहद खास और अलग था। अगर आप भी लहंगे के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो ये लुक बेहद खूबसूरत है।
View this post on Instagram
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on
तारा सुतारिया का क्रीम और गोल्डन रंग का ये लहंगा बेहद खूबसूरत है। लैस वाली चुनरी के साथ इस शानदार लहंगे को टीमअप किया गया है। वहीं चोकर नेकपीस के साथ तारा ने मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे को बड़े ही ग्रैस के साथ कैरी किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on
करीना कपूर का ये सिल्वर लहंगा हर लड़की का ड्रीम आउटफिट है। अरमान जैन की शादी में करीना ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए इस लहंगे को पहन अदाएं दिखाईं दी। साथ में मिनिमल मेकअप और मरून रंग के कुंदन नेकपीस के साथ इस लाइट टोन आउटफिट को टीमअप किया था।
View this post on Instagram
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on
View this post on Instagram
