गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड के कई सारे सितारे एथिनिक वियर में स्पॉट हुए। जिसमें शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनू सूद तक शामिल थे। वहीं छोटे पर्दे के भी कई सारे सितारों का एथिनिक लुक फैंस को खासा पसंद आया। इसी लिस्ट में खतरों के खिलाड़ी की विनर और छोटे पर्दे की एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी शामिल हैं। जिन्होंने एथिनिक लुक की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।
एक बार फिर पहने इन दो एक्ट्रेस ने एक जैसे कपड़े, तस्वीरें देख बताइए किसका लुक है बेहतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, करिश्मा तन्ना पीले रंग की फ्रिल कुर्ती में तैयार थीं। जिस पर कलरफुल लहरिया प्रिंट बने हुए थे। वहीं इस खूबसूरत कुर्ती को करिश्मा ने ऑफ व्हाइट कलर के धोती पैंट्स के साथ पेयर किया था। जिसमें उनका लुक फेस्टिव के हिसाब से परफेक्ट और बिल्कुल हटके था। जहां ज्यादातर एक्ट्रेस शरारा और पलाजो को कुर्ते के साथ पेयर करते दिखीं। वहीं करिश्मा का लुक बिल्कुल फ्रेश था। हालांकि वो अकेली नहीं थी इस ड्रेस को पहनने वाली।
A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस माही विज भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी हूबहू लहरिया प्रिंट की कुर्ती कैरी की थी। जो कि पीच रंग की है। वहीं माही इस खूबसूरत कुर्ते संग मैचिंग के धोती पैंट्स पहने नजर आईं थीं।
A post shared by Mahhi ❤️tara❤️khushi❤️rajveer (@mahhivij) on
बता दें कि टीवी की इन दोनों एक्ट्रेस की पसंद बना ये कुर्ता डिजाइनर गोपी वैद्य का डिजाइन किया हुआ है। जिसमें दोनों ही एक्ट्रेस खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं इस कुर्ते को दोनों ने ही बेहद इफार्टलेसली कैरी किया है। लहरिया प्रिंट के साथ ही इस कुर्ते पर सितारों की लड़ी भी लगाई गई है।
वहीं करिश्मा तन्ना जहां इस कुर्ते के साथ मैचिंग मोजरी पहने दिख रही हैं। वहीं माही विज ने भी इस कुर्ते के साथ कलरफुल जयपुरी जूती को मैच किया है। जिसे देख आप फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हालांकि अगर आप चाहें तो हाई हील्स भी इस लुक के साथ ट्राई कर सकती हैं।