शादी में शरीक होने के लिए अगर आप अभी तक कपड़ों का चुनाव नहीं कर पाई हैं तो एक बार छोटे पर्दे की हसीनाओं के इन लुक्स पर निगाह जरूर डालें। सिंपल और एलिगेंट लुक के साथ स्टाइलिश दिखने का कोई मौका नहीं छूटेगा। हल्के-फुल्के लहंगे के साथ ब्लाउज के साथ ग्लैमर भी छोटे पर्दे की हसीनाओं का नजर आया। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
बीटाउन एक्ट्रेस नहीं छोटे पर्दे की हसीनाओं से लें देसी लुक में तैयार होने के टिप्स, दिखेंगी खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लैमर और ट्रेडिशनल का तड़का लगाने में माहिर मौनी रॉय हर आउटफिट के साथ खूबसूरत नजर आती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर सफेद रंग के खूबसूरत लहंगे में अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो मल्टीकलर बीड्स और सितारों से सजे एंब्रायडरी वाले ब्लाउज और बिना वर्क के सिंपल से लहंगे में दिखीं। वहीं इस खूबसूरत लहंगे की चुनरी भी मैचिंग की थी। जिसके किनारे पर ब्लाउज से मैच करती एंब्रायडरी की गई थी। वहीं मौनी ने इस खूबसूरत लहंगे को मांगटीका और नेकपीस के साथ पेयर किया था। जिसे देख फैंस का क्रेजी होना तो बनता है।
छोटे पर्दे की ये हसीनाएं लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। हिना खान इस मामले में नंबर एक पर हैं। बात जब उनके स्टाइल की आती है तो फिर वो हर बार फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो जाती है। ऐसे में उनका लहंगे वाला लुक कैसे पीछे रह सकता है। वैसे तो हिना लहंगे में कम ही नजर आती हैं। लेकिन जब वो पीच रंग के लाइट वर्क वाले लहंगे में तस्वीर शेयर करती दिखीं तो फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। चोकर नेकपीस से लेकर मांगटीका तक हिना खान का पूरा लुक बिल्कुल परफेक्ट था।
बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली निया शर्मा लहंगे के मामले में भी काफी बोल्ड हैं। सफेद रंग के इस खूबसूरत लैस वाले लहंगे में उनका लुक हर बार की तरह ही ग्लैमरस था। जिसे निया ने बड़े सिल्वर रंग के ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो सटल मेकअप और न्यूड टोन लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरडू में निया काफी इंप्रेसिव नजर आ रही थीं।
बात जब लहंगे की आती है तो करिश्मा की पसंद बिल्कुल हटके होती है। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में करिश्मा ने गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। जिसके साथ मिरर वर्क वाला डीप वी प्लजिंग नेकलाइन का ब्लाउज और फुल स्लीव इस लहंगे के लुक में चार चांद लगा रहे थे। जिसमें करिश्मा बेहद आकर्षक लुक में नजर आ रही थीं।