हाल ही में करिश्मा तन्ना ने ग्रीन कलर के एक बहुत ही प्यारे आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद से फैंस उनके इस अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं। करिश्मा कोई तस्वीर डालें और उनकी लंबाई का जिक्र न हो, यह तो असंभव है। इस तस्वीर को डालने के बाद भी कमेंट सेक्शन में उनके फैंस ने उनकी लंबाई की खूब तारीफ की। अगली स्लाइड्स से देखिए करिश्मा का यह समर लुक।
करिश्मा तन्ना का यह ग्रीन आउटफिट है एकदम कूल, तस्वीरें हैं लाजवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है आउटफिट
करिश्मा ने ग्रीन कलर का टॉप और स्कर्ट पहना है। स्कर्ट और टॉप दोनों एक ही कपड़े से बना है इसलिए पूरा ड्रेस एक सा दिखाई दे रहा है। ग्रीन कलर पर लाल रंंग के चौकोर प्रिंट हैं। यह एक फुल लेंथ फिशकट स्कर्ट है, जिसमें लेगकट भी दिया हुआ है और इसे पफ स्लीव्स वाले क्रॉप टॉप से साथ पहना है।
दे रही हैं अलग-अलग पोज
करिश्मा इतनी लंबी होने के बावजूद भी इस आउटफिट में लो- एंगल तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। वे खड़े होकर, मुस्कराकर, कमर पर हाथ रखकर, बैठकर तरह-तरह से पोज दे रही हैं। अगर आपको तस्वीर क्ल्कि कराने के लिए कोई पोज ध्यान नहीं आ रहे हैं, तो यह तस्वीरें आपकी सहायता कर सकती हैं।
मेकअप है सामान्य
करिश्मा ने अपने समर लुक के साथ सामान्य मेकअप किया हुआ है और गले में एक सिल्वर चेन है। पैरो में सुनहरे रंग की चप्पल हैं और एक पैर में काले रंग का डोरा बांधा हुआ है। बालों को खुला रखने के बजाय उन्होंने बीच में से पार्टिशन कर उन्हें बांधकर रखना पसंद किया है। पोनीटेल करिश्मा पर अच्छी लग रही है।
यह भी बीत जाएगा
करिश्मा ने अपने कैप्शन में लिखा है कि यह भी बीत जाएगा। साथ ही वे ‘ वियर योर क्राउन एंड स्टैंड टॉल’ का संदेश दे रही हैं, जिस पर कि प्रशंसक उन्हें कह रहे हैं कि अब इससे ज्यादा और भी क्या लंबा होना है। करिश्मा की यह ड्रेस नौटंकी से है और स्टाइलिंग सृष्टि गुप्ता ने की है। तस्वीर क्लिक स्वीमिंग पूल के बैकग्राउंड पर की हैं।